इस अभिनेत्री ने अपने पति को लेकर किया ये हैरान करने वाला खुलासा, सुनकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन
बॉलीवुड की अक्सर चर्चा में रहने वाली एक अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। इस खुलासे को सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इस मशहूर अदाकारा का कहना है कि, उसका पति उसे गला घोटकर मारना चाहता हैं।
छोटे परदे के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस की प्रतियोगी रह चुकी अदाकारा सोफिया हयात ने हाल ही में अपने विदेशी पति व्लाद को घर से बाहर निकाल कर उनको अपनी जिंदगी से हमेशा के लिए दूर कर दिया था।
लेकिन सोफिया ने पति को लेकर जो कहा हैं वो किसी को भी शॉक्ड कर सकता है। सोफिया हयात ने अपने पति पर गला घोंटने का आरोप लगाया है, इतना ही नहीं उन्होंने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
स्पॉटबॉय की एक खबर के मुताबिक सोफिया हयात ने बताया कि, हां, यह सच है। व्लाद ने मेरा गला दबाने की कोशिश की है। मैंने वही किया जो जरूरी समझा। अब पुलिस उसकी तलाश में है। मैंने शिकायत दर्ज कराई थी। हम नहीं जानते कि वो लंदन में है या रोमानिया में। सोफिया ने कहा, पुलिस को लगता है कि, वो साइको है। उसे चीजें याद नहीं रहती, वो कहानियां बनाता है। इन चीजों के अलावा, क्या आप मानेंगे कि वह मेरे मोजे छुपा कर कहता था कि उसे नहीं पता कि वे कहां हैं।
सोफिया हयात ने आगे अपने दर्द को बयां करते हुए बताया कि, उनका पति पैसों को लेकर भी काफी असुरक्षित महसूस करता था। उसने सोफिया से एक बार पूछा भी था कि, वह उसे अपनी सम्पत्ति का हिस्सा क्यों नहीं बना रही हैं। जिसके जवाब मे उन्होंने कहा कि जिससे प्यार रकते हैं उससे ऐसे सवाल नहीं पूछते। उन्होंने ये भी बताया कि अब उनका रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका है।