Samachar Nama
×

खर्राटे लेने के पीछे छुपे हैं ये वैज्ञानिक कारण, जानकर हैरान रह जाएंगे

जयपुर। खर्राटे लेना एक आम बात है। आम तौर पर लोग सोते हुये खर्राटे लेते हैं। लेकिन कई बार खर्राटों की तेज आवाज हमें सोने नही देती है। ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है कि सबके घर में कोई न कोई व्यक्ति जरूर खर्राटे लेता ही है। हालांकि यह एक आम परेशानी है, लेकिन
खर्राटे लेने के पीछे छुपे हैं ये वैज्ञानिक कारण, जानकर हैरान रह जाएंगे

जयपुर। खर्राटे लेना एक आम बात है। आम तौर पर लोग सोते हुये खर्राटे लेते हैं। लेकिन कई बार खर्राटों की तेज आवाज हमें सोने नही देती है। ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है कि सबके घर में कोई न कोई व्यक्ति जरूर खर्राटे लेता ही है। हालांकि यह एक आम परेशानी है, लेकिन इसे लेकर हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। क्योंकि कई बार खर्राटे लेना किसी गंभीर रोग का कारण हो सकता है।खर्राटे लेने के पीछे छुपे हैं ये वैज्ञानिक कारण, जानकर हैरान रह जाएंगे

खर्राटों को बीमारी बनते देर नहीं लगती है। खास बात यह है कि जो व्यक्ति खर्राटे लेता है उसे खुद तो कुछ पता नहीं चलता है लेकिन उसके साथ सोया हुआ इंसान खर्राटो की तेज आवाज से परेशान हो जाता है। कई बार खर्राटे लेने वाले को हिलाने पर वह थोड़ी देर के लिए तो बंद हो जाता है। लेकिन कुछ देर बाद फिर से वही भयानक आवाजें आनी शुरू हो जाती हैं। हम आपको बता दे कि खर्राटे लेने के पीछे कई वैज्ञानिक कारण छुपे हैं।

खर्राटे लेने के पीछे छुपे हैं ये वैज्ञानिक कारण, जानकर हैरान रह जाएंगे

नींद में जब सांस लेने के साथ तेज अजीब सी आवाज और कंपन्न होते हैं तो उन्हें हम खर्राटे कहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि खर्राटे की आवाज तब पैदा होती है, जब हवा का बहाव गले के ऊत्तक में कंपन्न पैदा कर देता है। अक्सर सांस अंदर लेते समय ही खर्राटे ज्यादा आते हैं। कई बार खर्राटों की आवाज हल्की होती है तो कई बार बहुत ही भयानक हो जाती है।खर्राटे लेने के पीछे छुपे हैं ये वैज्ञानिक कारण, जानकर हैरान रह जाएंगे

ऐसे में अगर समय पर इलाज ना किया जाए तो स्लीप एप्निया नामक गंभीर बीमारी हो सकती है। जी हां, इस बीमारी में नींद में सांस लेने में काफी दिक्कत आती हैं। इससे नीदं न आने की बीमारी भी हो सकती है। ऐसा कहा जाता है कि ज्यादा थकान होने की वजह से ही खर्राटे आते है। लेकिन वैज्ञानिक बताते हैं कि सोते समय सांस में कोई भी बाधा आने से ही खर्राटे उत्पन्न होते हैं।

Share this story