Samachar Nama
×

2019 में 62.7 करोड़ को पार कर जायेगी भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या

हाल ही में किये गये एक रिसर्च के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि भारत में पिछले दो साल की तुलना में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुइ है। 2018 के मुकाबले इस साल के अंत तक ये संख्या 11 फीसदी अधिक होगी। यह संख्या 2018 में 56.6 करोड़ थी जो 2019 में 62.7 करोड़ को भी पार करने के आसार है।
2019 में 62.7 करोड़ को पार कर जायेगी भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या

जयपुर। इंटरनेट की पहुंच धीरे—धीरे बढ़ती ही जा रही हैं। 4जी के आ जाने से तो इसने अपनी बढ़त में और भी तेजी कर ली है। पहले की तुलना में गांव भी अब इसकी पहुंच से परे नही रहे हैं। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि ग्रामीण भारत में इंटरेनट की बढ़ती पहुंच के कारण इस साल के अंत तक देश में इंटरनेट के यूजर्स की संख्या को 62.7 करोड़ पार करने की संभावना है।

2019 में 62.7 करोड़ को पार कर जायेगी भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या

बताया गया है कि ये संख्या 2018 के आंकड़ों के अनुसार 11 प्रतिशत ज्यादा होगी। रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट यूजर्स की संख्या 56.6 करोड़ आंकी गई है।

2019 में 62.7 करोड़ को पार कर जायेगी भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या

मार्केट रिसर्च कंपनी कानतार आईएमआरबी द्वारा जारी एक रिपोर्ट 2018 के अनुसार भारत में 4जी नेटवर्क के आ जाने से शहरों में जहां इंटरनेट यूजर्स की संख्या 7 प्रतिशत बढ़कर 31.5 करोड़ हो गई थी, वहीं ग्रामीण भारत में इसकी 35 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी।

2019 में 62.7 करोड़ को पार कर जायेगी भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या

अनुमान के आधार पर बताया गया है कि वर्तमान में ग्रामीण भारतीय इंटरनेट यूजर्स की संख्या 25.1 करोड़ है। यह संख्या 2019 के साल के अंत तक 29 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। इस संख्या को बढ़ने का मुख्य कारण माना जा रहा है कि मोबाईल इंटरनेट की भारत में सबसे सस्ती दरें।

2019 में 62.7 करोड़ को पार कर जायेगी भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या

रिपोर्ट के बाद कहा गया है ​दुनिया भर के इंटरनेट दरों से भारत की सबसे इंटरनेट की दरें है। अगर देश में इंटरनेट यूजर्स की बढ़ती संख्या की बात ​की जाये तो बिहार इस मामले में सबसे आगे। बिहार में 2018 में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में 35 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

हाल ही में किये गये एक रिसर्च के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि भारत में पिछले दो साल की तुलना में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुइ है। 2018 के मुकाबले इस साल के अंत तक ये संख्या 11 फीसदी अधिक होगी। यह संख्या 2018 में 56.6 करोड़ थी जो 2019 में 62.7 करोड़ को भी पार करने के आसार है। 2019 में 62.7 करोड़ को पार कर जायेगी भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या

Share this story