Samachar Nama
×

पटाखों के बारे में जानिए कुछ रोचक तथ्य

जयपुर। पटाखों का जिक्र आए और दीवाली की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जी हां दोस्तों दीपावली पर आतिशबाजी का मजा ही अलग होता है। आम तौर पर सभी लोग कई तरह के पटाखे खरीदकर आतिशबाजी औऱ रोशनी का मजा लेते हैं। कभी आपने सोचा है कि इन पटाखों में से
पटाखों के बारे में जानिए कुछ रोचक तथ्य

जयपुर। पटाखों का जिक्र आए और दीवाली की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जी हां दोस्तों दीपावली पर आतिशबाजी का मजा ही अलग होता है। आम तौर पर सभी लोग कई तरह के पटाखे खरीदकर आतिशबाजी औऱ रोशनी का मजा लेते हैं। कभी आपने सोचा है कि इन पटाखों में से आवाज और अलग अलग तरह की रोशनी किस वजह से आती हैं। किसी पटाखे में विचित्र आवाज क्यों होती हैं? या फिर एक ही अनार से अलग-अलग तरह की रोशनी क्यों निकलती है? तो चलिए आज हम आपको पटाखों में काम आने वाली विज्ञान के कुछ तथ्य बताते हैं।

पटाखों के बारे में जानिए कुछ रोचक तथ्य

हम सब अच्छी तरह से जानते हैं कि पटाखे मुख्यतया दो तरह के होते हैं- (i) आवाज वाले पटाखे (ii) हवा में फूटने वाले पटाखे

(i) आवाज वाले पटाखे: इन पटाखों को जलाने पर धमाके की आवाज होती है। इनमें पोटेशियम नाइट्रेट, एलुमिनियम पाउडर और सल्फर भरा हुआ होता है। साथ ही बारूद को दबाव के साथ पैक किया जाता है। तभी तो फटते हुए वह तेज आवाज करता है।

पटाखों के बारे में जानिए कुछ रोचक तथ्य

(ii) हवा में फूटने वाले पटाखे: ये वो पटाखे होते हैं जो आसमान में जाकर फटते हैं। उदाहरण के तौर पर रॉकेट और स्काई शॉट्स। इन पटाखों में ऐसा बारूद मिलाया जाता है जो इन्हें प्रतिक्रिया बल की मदद से हवा में उड़ा ले जाता है।

अक्सर देखा जाता है कि कई पटाखे फटने के बाद आसमान में रंगबिरंगी रोशनी बिखेर देते हैं। एक अनोखा नजारा उत्पन्न कर देते है। दोस्तों पटाखों से खास तरह की रोशनी प्राप्त करने के लिए विशेष रसायनों का प्रयोग किया जाता हैं। कई रसायनों के मिश्रण से ही पटाखें अलग अलग रंगों की रोशनी देते हैं।पटाखों के बारे में जानिए कुछ रोचक तथ्य

भारत में सबसे अधिक पटाखों का निर्माण तमिलनाडु के शिवकाशी इलाके में किया जाता है। पटाखे बनाने वाले को शोरगर कहा जाता है। शिवकाशी में सबसे अधिक पटाखे बनाए जाने का मुख्य कारण वहां का सूखा मौसम है। क्योंकि नमी की वजह पटाखों में सीलन आ जाती है और वो खऱाब हो जाते हैं। वैसे दोस्तों बढते प्रदूषण को देखते हुए अब आप भी पटाखे चलाना बंद कर दीजिए और आपस में गले मिलकर उत्सव मनाए।पटाखों के बारे में जानिए कुछ रोचक तथ्य

Share this story