Samachar Nama
×

Skin care tips:गर्भावस्था के बाद होने वाली स्ट्रेच मार्क्स के निशान को इन उपायों से करे दूर

जयपुर।गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण कई प्रकार के समस्या होने लगते है।इनमें पेट में शिशु के दौरान पेट की त्वचा में खिचाव होने से स्ट्रेच मार्क्स के निशान बन जाते है, जो कि डिलीवरी के बाद भी दिखाई देते है।ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको स्ट्रेच
Skin care tips:गर्भावस्था के बाद होने वाली स्ट्रेच मार्क्स के निशान को इन उपायों से करे दूर

जयपुर।गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण कई प्रकार के समस्या होने लगते है।इनमें पेट में शिशु के दौरान पेट की त्वचा में खिचाव होने से स्ट्रेच मार्क्स के निशान बन जाते है, जो कि डिलीवरी के बाद भी दिखाई देते है।ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको स्ट्रेच मार्क्स के इन निशानों को दूर करने वाले घरेलू उपायों की जानकारी दे रहें है।

एलोवेरा जेल—
एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो त्वचा के उत्तकों को पुनर्जीवित करने में मदद करता है और जैसे कि इसमें चमत्कारिक उपचार गुण होते हैं।आप एलोवेरा की पत्ती से ताजा पत्तों का जेल निकालकर पेट के खिंचाव के निशान वाले हिस्से पर लगाएं और कुछ देर रखकर साफ पानी से धो लें।प्रतिदिन एलोवेरा जेल को लगाने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होती है।

कोकोआ मक्खन—
कोकोआ मक्खन का उपयोग खिंचाव के निशान को कम करने में मदद करता है और इससे स्ट्रेच मार्क्स के निशान पूरी तरह से गायब हो जाते हैं। कोकोआ मक्खन का उपयोग करने का सबसे अच्छा समय रात में है, इसलिए आप रात के समय सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगा लें और सुबह उठ कर साफ पानी से इसे धो लें।

ककड़ी और नींबू का रस
नींबू के रस की प्राकृतिक अम्लता त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।वहीं खीरे का रस त्वचा को पोषण देकर चमकदार बनाता है।आप नींबू के रस और खीरे के रस को समान मात्रा में मिला कर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाए और ​कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो ले।

Share this story