Samachar Nama
×

गाना गाने से सेहत पर पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

जयपुर। जैसा की हम जानते है कि संगीत साधना है। यही वजह है कि संगीत को शुद्धता और शास्त्रीयता को विशेष महत्व दिया जाता है। बता दे कि संगीत में सात शुद्ध तथा पांच कोमल स्वर होते हैं, इन्ही के माध्यम से मन को साधने का प्रयास किया जाता है। जिस तरह से योग मनुष्य
गाना गाने से सेहत पर पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

जयपुर। जैसा की हम जानते है कि संगीत साधना है। यही वजह है कि संगीत को शुद्धता और शास्त्रीयता को विशेष महत्व दिया जाता है। बता दे कि संगीत में सात शुद्ध तथा पांच कोमल स्वर होते हैं, इन्ही के माध्यम से मन को साधने का प्रयास किया जाता है। जिस तरह से योग मनुष्य के तन, मन एवं दिमाग को साधता है, तो संगीत हमारी रूह को सुकून पहुंचाता है ये दोनो साधान इंसान को आपने आप से मिलाती है।गाना गाने से सेहत पर पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

इसलिए ही तो संगीत हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभप्रद होता है इससे कई तरह की बीमारीयां भी ठीक हो जाती है। आपको बता दे कि संगीत सुनने से तो सेहत ठीक होती ही है लेकिन इसी के साथ गाना गाने से भी स्वास्थ्य पर  साकारात्मक असर पड़ता है। कई शोध बताते हैं कि संगीत से जुड़े रहने तथा उसे गुनगुनाते रहने से सेहत खुश रहती है। मनोवैज्ञानिक कहते है कि गायन के कई शारीरिक फायदे होते हैं।

गाना गाने से सेहत पर पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंजलिया ने इस विषय पर छह महीने तक किये एक अध्ययन में यह पाया कि गाना गाने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। इससे हार्ट संबंधी रोगों को दूर किया जा सकता है। इसी तरह से कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में हुये शोध से पता चला है कि गाने की आदत अपनाने से आप एक खुशहाल ज़िंदगी जी सकते हैं  और कई बीमारियों से  मुक्ति पा सकते है। सिंगिंग से फेंफड़े मजबूत होते हैं और सांस फूलने की बीमारी भी दूर होती है। इससे श्वसन तंत्र की व्यवस्था और बेहतर हो जाती है।      गाना गाने से सेहत पर पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

Share this story