Samachar Nama
×

एक करोड़ रूपये मिलने के बाद भी इसका प्रचार नहीं करेंगी श्वेता त्रिपाठी

बॉलीवुड को मसान और हरामखोर जैसी फिल्में देने वाली अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसका कारण है उनकी अगली आने वाली फिल्म गॉन केश। इस फिल्म में एक बार फिर से श्वेता त्रिपाठी का दमदार किरदार नजर आने वाले हैं। हाल ही में अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने अपनी इस फिल्म
एक करोड़ रूपये मिलने के बाद भी इसका प्रचार नहीं करेंगी श्वेता त्रिपाठी

बॉलीवुड को मसान और हरामखोर जैसी फिल्में देने वाली अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसका कारण है उनकी अगली आने वाली फिल्म गॉन केश। इस फिल्म में एक बार फिर से श्वेता त्रिपाठी का दमदार किरदार नजर आने वाले हैं। हाल ही में अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने अपनी इस फिल्म को लेकर मुंबई में जागरण डॉट कॉम से बात की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान श्वेता त्रिपाठी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, उन्हें अगर कोई करोड़ रुपए भी देगा तो भी वह गोरा बनाने वाली किसी भी क्रीम का प्रचार कभी नहीं करेंगी।एक करोड़ रूपये मिलने के बाद भी इसका प्रचार नहीं करेंगी श्वेता त्रिपाठी

अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने इसका कारण बताते हुए कहा कि, इस प्रकार की ब्रांडिंग और एंडोर्सिंग से समाज में वैमनस्यता और भेदभाव फैलता है और वह नहीं चाहती कि इस प्रकार की चीजों को बढ़ावा मिले।एक करोड़ रूपये मिलने के बाद भी इसका प्रचार नहीं करेंगी श्वेता त्रिपाठीयहां पर अभिनेत्री अपनी अपनी फिल्म गॉन केस के बारे में भी बात की। उनकी ये फिल्म सिलीगुड़ी नाम के शहर की कहानी है जिसमें एक गंभीर बीमारी एलोपेसिया के बारे में बताया गया है।एक करोड़ रूपये मिलने के बाद भी इसका प्रचार नहीं करेंगी श्वेता त्रिपाठी

अपनी फिल्मों के चुनाव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, जब यह कहानी उनके पास आई थी तो इसे पढ़ते ही उन्हें समझ में आ गया कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनना ही है और उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दी।एक करोड़ रूपये मिलने के बाद भी इसका प्रचार नहीं करेंगी श्वेता त्रिपाठी

आपको बता दें कि फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया हैं। इसके पोस्टर को देखकर वो काफी ज्यादा खुश और उत्साहित हैं। इस फिल्म का निर्देशन कसम खालो ने किया है। फिल्म इसी 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Share this story