बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार श्वेता तिवारी की बेटी पलक, सामने आया फिल्म से पहला लुक
छोटे परदे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक अब जल्द ही अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाली है। जी हां आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। उनकी पहली फिल्म का पोस्टर भी सामने आ चुका है। पलक तिवारी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का नाम रोजी: द सैफरन चैप्टर है। जिसको अभिनेता विवेक ओबेरॉय प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म का निर्माण विवेक ओबेरॉय के बैनर तले किया जा रहा है। जिसमे पलक तिवारी के किरदार का नाम रोजी है। इस फिल्म से पलक तिवारी के पहले पोस्टर को शेयर करते हुए विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ये है हमारी मिस्ट्री गर्ल, हमें पलक तिवारी को रोजी के रोल में लॉन्च कर खुशी हो रही है। इसी के साथ विवेक ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है जिसमे पलक तिवारी काफी गंभीर मुद्रा में नजर आ रही है। अगर हम बात करे फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर की कहानी की तो ये एक सच्ची कहानियों पर आधारित होने वाली ह। जो एक हॉरर थ्रिलर फिल्म होने वाली है। रोजी: द सैफरन चैप्टर का निर्देशन विशाल मिश्रा ने किया है। इसको विवेक ओबेरॉय फिल्म के प्रोड्यूसर्स में शामिल है। रोजी: द सैफरन चैप्टर के पोस्टर से ये साबित होता है कि इसमे वो किसी कॉल सेंटर में काम करते हुए नजर आएंगी। अब पलक तिवारी को सोशल मीडिया पर लोग उनके बॉलीवुड डेब्यू पर बधाई दे रहे हैं। वहीं पलक ने भी अपनी फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर का पोस्टर शेयर किया है।
जिसको शेयर करते हुए वो काफी खुश नजर आ रही है। वैसे आपको बता दें कि बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने से पहले पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
बिहार के CMO की दखल के बाद रिया के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सामने आई असली कहानी
सुशांत सिंह की बहन ने लगाई इंसाफ की गुहार, कहा ‘अगर सच मायने नहीं रखता तो…’