Shreya Ghoshal Birthday: बचपन के सपने को पूरा कर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर बनी श्रेया घोषाल
अपनी सुरीली और मधुर आवाज का जादू बिखेरने वाली मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का आज जन्मदिन है। श्रेया घोषाल 12 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर सिंगर को ढेर सारी बधाइयां भी मिल रही है। बॉलीवुड से लेकर, टीवी और उनके चाहने वालों अपने-अपने अंदाज में श्रेया घोषाल को जन्मदिन की बधाई दी है। श्रेया घोषाल अपनी सुरीली आवाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर के दौरान एक से एक सुपरहिट गाने दिए हैं। श्रेया घोषाल कोई भी गाना गाती है तो वो सुपर हिट हो जाता है। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको श्रेया घोषाल के जिंदगी के बारे में कुछ ऐसी खास बातें बताने जा रहे हैं। जो इससे पहले शायद ही आपको पता होगा। श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च साल 1984 को पश्चिम बंगाल में हुआ था।
उनका परिवार बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। सिंगर को बचपन से ही गायकी का शौक था और सिंगर बनना चाहती थी। श्रेया घोषाल ने बहुत ही छोटी सी उम्र में संगीत की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। इसके बाद श्रेया घोषाल को टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा में हिस्सा लेने का मौका मिला। ये उनके लिए एक बड़ा मौका था। जिसके लिए वो सिंगिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना सकती है। श्रेया घोषाल ने इसे मिस नहीं किया। उन्होंने यहां पर अपनी परफॉर्मेेस से लोगों का दिल जीता। श्रेया घोषाल की परफॉर्मेंस को देखकर दर्शक से लेकर खुद जज भी हैरान हो गए थे। हालांकि दूसरी बार जब श्रेया घोषाल से सा रे गा मा पा में एंट्री की तो इस बार संजय लीला भंसाली उनकी आवाज से प्रभावित हुए।

संजय लीला भंसाली ने श्रेया घोषाल को अपनी अगली फिल्म देवदास का एक गाना गाने का प्रस्ताव भी दिया था। जी हां आपको बता दें कि श्रेया घोषाल को भंसाली ने फिल्म देवदास का गाना गाने का मौका दिया था। उनकी यह फिल्म साल 2000 में रिलीज की गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं श्रेया घोषाल आज भी संजय लीला भंसाली की फिल्मों में गाना जरूर गाती हैं। संजय लीला भंसाली की आखिरी फिल्म पद्मावत में भी उन्होंने ही घूमर गाने गाया था। उनके काम के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। 26 साल की उम्र में ही श्रेया घोषाल ने राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्म फेयर अवार्ड भी अपने नाम किए हैं।

श्रेया घोषाल बॉलीवुड की उन सिंगर्स की लिस्ट में शामिल है। जिन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि और भी कई भाषाओं में गाने दिए हैं। जिसमें बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी और भोजपुरी जैसी भाषाएं शामिल है। अगर बात करें श्रेया घोषाल की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि अब जल्द ही सिंगर मां बनने वाली है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया था।

Shreya Ghoshal Birthday: बचपन के सपने को पूरा कर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर बनी श्रेया घोषाल
Sara Ali Khan-Vijay Devarakonda: विजय के साथ अगली फिल्म में रोमांस कर सकती हैं सारा अली खान

