Samachar Nama
×

श्रद्धा और राजुमार राव की सुपरहिट फ़िल्म स्त्री अब जापान में होने जा रही है रिलीज, श्रद्धा ने दी चेतावनी

भारत में कोरोना के केस काफी तेज़ी से बढ़ रहे है जिसके चलते हर कोई परेशान है। फ़िल्मी जगत की बात करे तो सिनेमा हॉल बंद होने की वजह से सभी फ़िल्म मेकर्स को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुनिया ने कई देशो में अभी कोरोना को लेकर केस काफी ज्यादा कम होने
श्रद्धा और राजुमार राव की सुपरहिट फ़िल्म स्त्री अब जापान में होने जा रही है रिलीज, श्रद्धा ने दी चेतावनी

भारत में कोरोना के केस काफी तेज़ी से बढ़ रहे है जिसके चलते हर कोई परेशान है। फ़िल्मी जगत की बात करे तो सिनेमा हॉल बंद होने की वजह से सभी फ़िल्म मेकर्स को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुनिया ने कई देशो में अभी कोरोना को लेकर केस काफी ज्यादा कम होने लगे जिसके चलते कुछ जगहों पर सिनेमा हॉल को खोला जा चुका है। Watch Stree on Disney+ Hotstar VIP

पिछले दिनों ही अमेरिका में बॉलीवुड की कई फ़िल्मों को रिलीज करने की घोषणा की गयी थी वही न्यूजीलैंड ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म दिल बेचारा को रिलीज किया गया था जिसको काफी अच्छा रेस्पोंस मिला था।  अब 2018 की सुपरहिट फ़िल्म स्त्री को जापान ने रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। 

https://www.instagram.com/p/CEivBHSJPos/?utm_source=ig_web_copy_link

इसको लेकर फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसपर उन्होंने जापान के लोगो को चेतावनी देदी है। उन्होंने लिखा –  स्त्री जापान में रिलीज के लिए तैयार है, सोमवार को यह फ़िल्म वहा रिलीज की जा रही है। सावधान रहे। उनके यह पोस्ट वायरल हो गया है। इस फ़िल्म की भारत में रिलीज को 2 साल पुरे हो चुके है।

Stree Review: Rajkummar-Shraddha film has more laughs than scares - Stree  Movie Review - Movies News

इस फ़िल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। भारत में इस फ़िल्म को काफी ज्यादा प्यार दिया गया था। यह फ़िल्म 2018 की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में से के साबित हुई थी। श्रद्धा के फैंस उनके इस पोस्ट के बाद काफी ज्यादा खुश नज़र आ रहे है। आप इसको लेकर क्या सोचते है निचे कमेन्ट में जरुर बताए।

Share this story