Samachar Nama
×

शोएब मलिक ने की धोनी की ऐसी तारीफ,फैन्स हुए गदगद्…

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिहं धोनी का नाम क्रिकेट जगत की दुनिया पूरे सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी तुलना संसार के सर्वश्रेष्ठ और महान क्रिकेट खिलाड़ियों से की जाती है। आपको जानकारी के लिए बतादें कि 36 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे बिल्कुल युवाओं की तरह चुस्त दुरूस्त
शोएब मलिक ने की धोनी की ऐसी तारीफ,फैन्स हुए गदगद्…

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिहं धोनी का नाम क्रिकेट जगत की दुनिया पूरे सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी तुलना संसार के सर्वश्रेष्ठ और महान क्रिकेट खिलाड़ियों से की जाती है।

आपको जानकारी के लिए बतादें कि 36 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे बिल्कुल युवाओं की तरह चुस्त दुरूस्त नजर आते हैं। ना केवल उनकी टीम के खिलाड़ी बल्कि विपक्षी टीम वाले भी महेंद्र सिंह धोनी को एक बेहतरीन खिलाड़ी बताते हैं।

इस क्रम में एक सवाल के जवाब में पाकिस्तानी आलराउंड शोएब मलिक ने महेंद्र सिंह धोनी को अपने समय का सबसे महान खिलाड़ी करार दिया है। शोएब मलिक के इस जवाब से धोनी के फैन्स फूले नहीं समा रहे हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इस समय अपने देश में विश्व एकादश टीम से मैच खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज में शोएब मलिक का बल्ला खुलकर बोल रहा है।

मैच के बाद टवीटर पर अपने फैंन्स के साथ सवाल—जवाब में उनके किसी एक फैन्स ने जब धोनी के बारे में कुछ बोलने को कहा तो मलिक ने जवाब दिया कि क्रिकेट स्टार धोनी एक महान खिलाड़ी हैं।  मलिक के इस जवाब के बाद उनके फैंन्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

आप को बतादें कि शोएब मलिक टी—20 मैचों में 1700 रन बनाने वाले दुनिया के छठें खिलाड़ी बन चुके हैं। टी—20 मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों ब्रैंडन मैक्कलम, तिलकरत्ने दिलशान, विराट कोहली, मार्टिन गप्टिल, और मोहम्मद शहजाद के बाद शोएब मलिक का ही स्थान है।

​क्रिकेट  से जुड़ी खबरों की लेटेस्ट जानकारी पाएं

हमारे FB पेज पे. अभी LIKE करें – समाचारनामा

Share this story