Samachar Nama
×

केलकर के निधन पर Shivraj ने जताया शोक

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर केलकर का शुक्रवार को भोपाल में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री शिवराज िंसह चौहान ने केलकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, केलकर का शुक्रवार को निधन हो गया।
केलकर के निधन पर Shivraj ने जताया शोक

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर केलकर का शुक्रवार को भोपाल में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री शिवराज िंसह चौहान ने केलकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, केलकर का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भोपाल स्थित भारतीय किसान संघ के कार्यालय में रखा जाएगा, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उज्जैन में होगा।

संघ के वरिष्ठ प्रचारक केलकर के निधन पर मुख्यमंत्री चैहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक,भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रभाकर राव केलकर के गोलोकगमन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित था। मुझे उनका सदैव यथोचित मार्गदर्शन मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

 

 

Share this story