Samachar Nama
×

शिवाजी जयंती: जानिए मराठा साम्राज्य के सबसे लोकप्रिय शासक के बारे में

छत्रपति शिवाजी देश के उन चुनिंदा शासकों में से एक है,जिनका जिक्र भारतीय इतिहास में बडें ही सम्मान के साथ किया जाता है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के विषय में शायद ही कोई ऐसा हो जो उन्हें नहीं जानता हो। बता दे छत्रपति शिवाजी को ‘मराठा गौरव’ के नाम से भी जाना जाता हैं
शिवाजी जयंती: जानिए मराठा साम्राज्य के सबसे लोकप्रिय शासक के बारे में

छत्रपति शिवाजी देश के उन चुनिंदा शासकों में से एक है,जिनका जिक्र भारतीय इतिहास में बडें ही सम्मान के साथ किया जाता है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के विषय में शायद ही कोई ऐसा हो जो उन्हें नहीं जानता हो। बता दे छत्रपति शिवाजी को ‘मराठा गौरव’ के नाम से भी जाना जाता हैं ।

शिवाजी जयंती: जानिए मराठा साम्राज्य के सबसे लोकप्रिय शासक के बारे में

शिवाजी ने मराठा साम्राज्य कि नींव साल 1674 में रखी थी। बता दे कि मुगल काल में केवल मराठा ही ऐसा साम्राज्य था, जिस पर विजय हासिल करने में मुगलों को ऐडी चोटी का जोर लगाना पडा था। छत्रपति शिवाजी ने भी लंबे तक मुगलों से न केवल संघर्ष किया था,बल्कि उन्हें धूल भी चटाई थी।

 

शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में 19 फरवरी को शिवाजी जयंती के रुप में मनाई जाती है। इस बार शिवाजी की 391वीं जयंती है। महाराष्ट्र में शिवाजी जयंती के दिन सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश रहता है।

 

बनाई थी खुद की नौसेना

छत्रपति शिवाजी को उनके बुद्धिमता, युद्ध लडने के कौशल और मराठा साम्राज्य के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता है। शिवाजी के बारे में जो चीज उन्हें खास बनाती है, वो है उनके द्वारा बनाई गई देश कि पहली नौसेना। शिवाजी ने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की रक्षा करने हेतु नौसेना का निमार्ण किया था। इसके अलावा मुगलों से लोहा लेने वाले शिवाजी की सेना में कई मुस्लिम सैनिकों की भी मौजूदगी भी थी।

शिवाजी जयंती: जानिए मराठा साम्राज्य के सबसे लोकप्रिय शासक के बारे में

1870 में हुई थी जयंती मनाने की शुरुआत

छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाने की शुरुआत साल 1870 में पुणे में महात्मा ज्योतिराव फुले के द्वारा करी गई थी। इसके बाद से स्वतंत्रता सेनानी गंगाधर तिलक ने शिवाजी महाराज की जयंती मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए उनके शौर्य और उनके योगदान के बारे में और  प्रकाश डालते हुए उनकी छवि को और ज्यादा लोकप्रिय किया।

देशभर में मनायी जाती है जयंती

शिवाजी जयंती के दिन लोग कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और जुलूस का आयोजन करते हैं। शिवाजी के जीवन पर आधारित कई तरह के नाटकों का भी जगह जगह आयोजन किय़ा जाता है।

शिवाजी जयंती: जानिए मराठा साम्राज्य के सबसे लोकप्रिय शासक के बारे में

Share this story