Samachar Nama
×

MOTERA SHIVSENA :स्टेडियम के नामकरण पर शिवसेना ने सामना के जरिये कसा मोदी पर तंज

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का नाम नरेंद्र मोदी के ऊपर रखने के बाद से ही इस पर काफी बवाल मच रहा है। शिवसेना ने भी इस बात पर प्रधानमन्त्री मोदी पर चुटकी लेते हुए अपने मुखपत्र सामना के जरिये भाजपा पर निशाना साधा है। साथ ही शिवसेना ने सामना में ये भी
MOTERA SHIVSENA :स्टेडियम के नामकरण पर शिवसेना ने सामना के जरिये कसा मोदी पर तंज

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का नाम नरेंद्र मोदी के ऊपर रखने के बाद से ही इस पर काफी बवाल मच रहा है।  शिवसेना ने भी इस बात पर प्रधानमन्त्री मोदी पर चुटकी लेते  हुए अपने मुखपत्र सामना के जरिये भाजपा पर निशाना साधा है। साथ ही शिवसेना ने सामना में ये भी लिखा की दुनिया का हर बड़ा काम गुजरात में ही क्यों किया जा रहा है।

MOTERA SHIVSENA :स्टेडियम के नामकरण पर शिवसेना ने सामना के जरिये कसा मोदी पर तंज

आइये जानते है सामना में शिवसेना द्वारा लिखी गयी प्रमुख बातो के बारे में

हमेशा ही ये आरोप लगाया जाता है की कांग्रेस ने सरदार पटेल को खत्म करने का काम किया है ,लेकिन गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर प्रधामंत्री के नाम पर रखने का सुझाव क्या सोनिया और राहुल गाँधी ने उन्हें दिया था। पटेल को मिटाने का प्रयास कौन कर रहा है वो इस मामले के जरिये नजर आया।

MOTERA SHIVSENA :स्टेडियम के नामकरण पर शिवसेना ने सामना के जरिये कसा मोदी पर तंज

  • दुनिया का हर बड़ा काम गुजरात में ही क्यों हो रहा है। इसमें कुछ गलत लगने की वजह नही है लेकिन आप देश का नेतृत्व कर रहे है, ये नहीं भूलना चाहिए।
  • इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम था। अब मोदी स्टेडियम होगा। किन्तु ये विरोध का विषय क्युं है। विरोध का विषय इसलिए है क्युंकि पहले इसका नाम भारत रत्न सरदार पटेल के उपर रखा गया था जिसे अब बदलकर मोदी कर दिया गया है।
  • बीते 5 वर्षो में ऐसा कई बार कहा गया की नेहरू गाँधी परिवार ने पटेल को मिटाने का प्रयास किया। लेकिन गुजरात के पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर मोदी स्टेडियम कर दिया गया। ऐसा करने के लिए उन्हें राहुल या सोनिया गाँधी ने कहा ऐसा लगता तो नहीं है। पटेल के नाम को वास्तव में कौन मिटाने का प्रयास कर रहा है ये इसके जरिये नजर आ गया।MOTERA SHIVSENA :स्टेडियम के नामकरण पर शिवसेना ने सामना के जरिये कसा मोदी पर तंज
  • मोदी महान है इस बात को लेकर कोई दो राय नहीं है। लेकिन मोदी, सरदार पटेल महात्मा गाँधी, नेहरू अथवा इंदिरा गांधी से भी अधिक महान है, यदि मोदी भक्तों को ऐसा लगता है तो इसे उनकी अंधभक्ति की अगली सीढ़ी माना जा सकता है। वास्तव में तो जिन्होंने सरदार पटेल का नाम बदलकर मोदी का नाम स्टेडियम को दिया उन्होंने मोदी को छोटा बना दिया है। मोदी देश के प्रधानमंत्री है, परन्तु इस वक्त वे एक ताकतवर लोकप्रिय नेता है। उन्हें लोगो ने प्रचंड बहुमत दिया है, लेकिन बहुमत का अर्थ लापरवाही करने का लाइसेंस मिल जाना कतई नहीं है।

MOTERA SHIVSENA :स्टेडियम के नामकरण पर शिवसेना ने सामना के जरिये कसा मोदी पर तंज

 

 

 

Share this story