Samachar Nama
×

शिल्पा शेट्टी ने डांस करते हुए तोड़ी प्लेट्स

हाल ही में शिल्पा शेट्टी अपनी फ्रेंड की पार्टी में शामिल हुई थी, दोस्तों के साथ शिल्पा प्लेट तोड़कर उनपर डांस कर रही हैं। इस वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा है कि, प्लेट तोड़ो और धुलने से मुक्ति पाओ। आज खूब मजा आया। यूजर ने लिखा है कि, पैसा बहुत है ना... तुम लोगों के लिए ये प्लेट्स तोड़ना कितना आसान है।
शिल्पा शेट्टी ने डांस करते हुए तोड़ी प्लेट्स

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की सबसे फिट और स्टाइलिस्ट माना जाता है। वो आए दिन अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार​ फिर से शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में बनी हुई हैं लेकिन इस बार उनके चर्चा में छाने की कोई और वजह सामने आई हैं। इस बार शिल्पा शेट्टी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, वीडियो में वो डांस करते हुए प्लेट्स जमीन पर पटककर तोड़ रही हैं। इसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने डांस करते हुए तोड़ी प्लेट्सजी हां आपको बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी अपनी फ्रेंड की पार्टी में शामिल हुई थी। जहां पर उन्होंने जमकर मस्ती की साथ ही खूब डांस किया। दोस्तों के साथ शिल्पा प्लेट तोड़कर उनपर डांस कर रही हैं। इस वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा है कि, प्लेट तोड़ो और धुलने से मुक्ति पाओ। आज खूब मजा आया। खूब सारी हंसी, अच्छी ऊर्जी और अच्छा साथ और खाना, एक परफेक्ट रात और प्लेट तोड़कर निगेटिविटी खत्म कर रही हूं। यह अच्छा कॉन्सेप्ट है।शिल्पा शेट्टी ने डांस करते हुए तोड़ी प्लेट्स

शिल्पा का ये पोस्ट देखते ही फैन्स को गुस्सा आ गया। एक यूजर ने लिखा कि, यह बहुत गलत है… जहां सब प्लानेट बचाने की कोशिश कर रहे हैं… इन लोगों को देखो… पब्लिक में यह सब करके ये लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। अब क्या कहें…​। वहीं प्रीति नाम की एक यूजर ने लिखा है कि, यह पूरी तरह से वेस्टेज है और इसे बनाने वालों की बेइज्जती है। शर्मनाक!शिल्पा शेट्टी ने डांस करते हुए तोड़ी प्लेट्स

यूजर ने लिखा है कि, पैसा बहुत है ना… तुम लोगों के लिए ये प्लेट्स तोड़ना कितना आसान है। एक बार उनसे पूछो ये खरीदने की हैसियत भी नहीं रखते हैं। इसके अलावा और भी कई लोगों ने शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाई हैं।

https://www.instagram.com/p/B2hkA1XhQ9p/?igshid=qunqp17qme5q

अगर हम शिल्पा के काम की बात करे तो वो जल्द ही फिल्म निकम्मा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के साथ वो पूरे 13 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही है। इसका निर्देशन सब्बीर खान करने वाले हैं। शिल्पा के साथ फिल्म में अभिमन्यु दसानी और शिर्ले सेतिया दिखाई देंगे।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी अपनी फ्रेंड की पार्टी में शामिल हुई थी, दोस्तों के साथ शिल्पा प्लेट तोड़कर उनपर डांस कर रही हैं। इस वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा है कि, प्लेट तोड़ो और धुलने से मुक्ति पाओ। आज खूब मजा आया। यूजर ने लिखा है कि, पैसा बहुत है ना... तुम लोगों के लिए ये प्लेट्स तोड़ना कितना आसान है। शिल्पा शेट्टी ने डांस करते हुए तोड़ी प्लेट्स

Share this story