Samachar Nama
×

शेयर बाजार में फिसला! सेंसेक्स 205 अंकों की गिरावट के साथ बंद

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार सुबह लाल निशान के साथ खुले। इसके बाद शाम को शेयर मार्केट लाल निशान पर आकर ही बंद हुए हैं। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेसेंक्स 205 अंक लुढ़क गया। इस गिरावट के साथ 41323 के स्तर पर आकर सेंसेक्स बंद हुआ है।
शेयर बाजार में फिसला! सेंसेक्स 205 अंकों की गिरावट के साथ बंद

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार सुबह लाल निशान के साथ खुले। इसके बाद शेयरबाजार लाल निशान पर आकर ही बंद हुए हैं। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेसेंक्स 205 अंक गिर गया। इस गिरावट के साथ 41323 के स्तर पर आकर सेंसेक्स बंद हुआ है। निफ्टी की बात करें तो निफ्टी भी 54 अंक गिरकर 12169 के स्तर पर आकर क्लोज हुआ है।

शेयर बाजार में फिसला! सेंसेक्स 205 अंकों की गिरावट के साथ बंद शेयर बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के लिए चालू वित्त वर्ष के जीडीपी ग्रोथ दरों में कटौती की है। इस दौरान ग्रोथ रेट का अनुमान घटाकर 4.8 फीसदी करने से शेयर मार्केट प्रभावित हुआ है। इसके चलते मंगलवार यानी आज शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है।

शेयर बाजार में फिसला! सेंसेक्स 205 अंकों की गिरावट के साथ बंद

पहले आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष में 6.1 फीसदी बढ़त होने का अनुमान जारी किया था। भारत और अन्य देशों में आर्थिक सुस्ती के कारण दुनिया के ग्रोथ अनुमान को घटाना पड़ा है। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त बनाई थी। हालांकि बाद में निफ्टी और सेंसेक्स गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को सेंसेक्स 416.46 अंक फिसलकर 41,528.91 के स्तर पर आकर बंद हुआ। निफ्टी 27.80 अंकों के साथ 12,224.55. पर निफ्टी बंद हुआ था। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 42000 के नीचे आकर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी से गिरावट रही। कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 31 दिसंबर 2019 को समाप्त तीसरी तिमाही में 24 फीसदी इजाफे के साथ 1,596 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार सुबह लाल निशान के साथ खुले। इसके बाद शाम को शेयर मार्केट लाल निशान पर आकर ही बंद हुए हैं। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेसेंक्स 205 अंक लुढ़क गया। इस गिरावट के साथ 41323 के स्तर पर आकर सेंसेक्स बंद हुआ है। शेयर बाजार में फिसला! सेंसेक्स 205 अंकों की गिरावट के साथ बंद

Share this story