Samachar Nama
×

शारदीय नवरात्रि : आज करें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा इस आरती से

जयपुर। शारदीय नवरात्रि में जहां सभी लोग देवी की पूजा अर्चना में लगें हुए हैं। वही आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज दूसरे दिन में देवी ब्रह्माचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है। इनकी पूजा करने से सिद्धि प्राप्त होती है। इसके साथ ही इनकी पूजा करने से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम के भाव मन
शारदीय नवरात्रि : आज करें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा इस आरती से

जयपुर। शारदीय नवरात्रि में जहां सभी लोग देवी की पूजा अर्चना में लगें हुए हैं। वही आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज दूसरे दिन में देवी ब्रह्माचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है। इनकी पूजा करने से सिद्धि प्राप्त होती है। इसके साथ ही इनकी पूजा करने से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम के भाव मन में आते हैं। आज इस लेख में हम इनकी पूजा को सम्पन्न करने के लिए आरती बता रहें हैं। आज इस आरती से करें देवी ब्रह्माचारिणी की पूजा।

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो ​तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

 

Share this story