Durgasaptashati Path: नवरात्रि में करें दुर्गासप्तमी का पाठ, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
शारदीय नवरात्रि का त्योहार इस वर्ष 17 अक्टूबर से आरंभ हो रहा हैं जो कि 25 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। नवरात्रि में देवी मां को मनाने के लिए भक्त व्रत उपवास के साथ विधि विधान से पूजा करते हैं माता की अनुकंपा पाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से हमेशा ही मां दुर्गा प्रसन्न हो जाती हैं मगर नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती के पाठ का विशेष महत्व होता हैं दुर्गा सप्तशती के पाठ को करने से सभी कष्टों और संकटों से मुक्ति मिल जाती हैं इस पाठ में 13 अध्याय होते हैं इन अध्यायों को तीन भागों में बांटा गया हैं हर अध्याय का अपना अलग महत्व होता हैं मगर दुर्गासप्तशती का पाठ पूरे नियम और सावधानी के साथ करना चाहिए इसे रोजाना पूरा भी पढ़ा जा सकता हैं तो आज हम आपको दुर्गा सप्तशती के पाठ से होने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
वही अगर आपके पास इतना वक्त नहीं है तो इसे क्रंमानुसार सात दिनों में भी पूरा कर सकते हैं इस पाठ को करने से शांति, धन, सुख समृद्धि, यश और मान सम्मान में वृद्धि होती हैं इसके अध्यायों का पाठ करने से अलग अलग मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं दुर्गासप्तशती के प्रथम अध्याय के पाठ से जातक को हर तरह की चिंताओं से मुक्ति प्राप्त होती हैं चित्त प्रसन्न रहता हैं दुर्गासप्शती का दूसरा पाठ आपको कोर्ट केस आदि में जीत दिलाता हैं।
शत्रुओं से परेशान हैं तो दुर्गा सप्तशती का तीसरा अध्याय आपको विरोधियों और शत्रुओं से छुटकारा दिला सकता हैं इसका चौथा अध्याय का पाठ करने से देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त की जा सकती हैं जातक के सभी दुखों का निवारण होता हैं।