Samachar Nama
×

कब शुरू हो रहे हैं नवरात्र, क्या है कलश की स्थापना का मुहूर्त

जयपुर। 10 अक्टूबर बुधवार से शरदीय नवरात्रि शुरु हो रही हैं। 10 अक्टूबर से शुरु हो कर 18 अक्टूबर शुक्रवार तक नवरात्रि रहेगी। इन दिनों में देवी की पूजा पाठ किया जाएगा। 10 अक्टूबर से नवरात्रि के शुरु होने पर देवी के भक्त देवी की पूजा में कलश स्थापित करेंगे। इसलिए देवी पूजा से पहले
कब शुरू हो रहे हैं नवरात्र, क्या है कलश की स्थापना का मुहूर्त

जयपुर। 10 अक्टूबर  बुधवार से शरदीय नवरात्रि शुरु हो रही हैं। 10 अक्टूबर से शुरु हो कर 18 अक्टूबर  शुक्रवार तक नवरात्रि रहेगी। इन दिनों में देवी की पूजा पाठ किया जाएगा। 10 अक्टूबर से नवरात्रि के शुरु होने पर देवी के भक्त देवी की पूजा में कलश स्थापित करेंगे। इसलिए देवी पूजा से पहले कलश स्थापना का सही मुहूर्त भी जानना आवश्यक है, जिससे शुभ मुहूर्त में देवी की पूजा के लिए कलश की स्थापना की जा सकें। हम इस लेख में हम नवरात्रि में घटस्थापना के शुभ मुहूर्त के बारे मे बता रहें हैं। नवरात्रि में घटस्थापना या कलश स्थापना प्रतिपदा तिथि पर चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में किया जाएंगा।

कब शुरू हो रहे हैं नवरात्र, क्या है कलश की स्थापना का मुहूर्त

 

नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2018 बुधवार को इस प्रकार है।

कलश स्थापना मुहूर्त –  सुबह 06:22 से 07:25 तक
शुभ मुहूर्त की अवधि –  01 घंटा

प्रतिपदा तिथि –  9 अक्टूबर 2018, मंगलवार को 09:16 बजे से शुरु हो कर 10 अक्टूबर बुधवार 07:25 बजे तक रहेगी।

कब शुरू हो रहे हैं नवरात्र, क्या है कलश की स्थापना का मुहूर्त

अगर सुबह किसी कारण से कलश स्थापित नहीं कर पाए तो फिर सुबह 11:36 बजे से 12:24 बजे तक कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त हैं इस मुहूर्त में कलश स्‍थापित किया जा सकता हैं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें 9 अक्‍टूबर को कलश स्‍थापना नहीं किया जाएंगा। इस दिन अमावस्या युक्त शुक्‍ल प्रति‍पदा है।

कब शुरू हो रहे हैं नवरात्र, क्या है कलश की स्थापना का मुहूर्त

नवरात्रि के नौ दिनों में क्या करें

  • नवरात्रि में देवी के सामने दीपक जलाए जिससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी व पितृ शांति भी होगी।
  • नवरात्रि में देवी के सामने घी और सरसों के तेल का अखंड दीपक जलाएं ऐसा करने से घर में सकारात्मक वातावरण बनता हैं।
  • नवरात्रि में देवी पूजा के साथ अगर विद्यार्थियों को जीवन में सफलता का राह में आने वाली परेशानी को दूर रखना है तो घी का दीपक जलाएं।
  • अगर घर में वास्तु दोष हैं तो उसे दूर करने के लिए देवी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।
  • नवरात्रि में शनि दोष से मुक्ति के लिए तिल के तेल की दीपक जलाएं।

Share this story