Samachar Nama
×

शरद पूर्णिमा 2018: ये काम करने से घर में होगी धन बरसात

जयपुर। शरद पूर्णिमा के दिन के चंद्रमा को विशेष माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणे सबसे ज्यादा शीतल होती हैं। इस बार शरद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर को रात 10:36 बजे हो रही है जो अगले दिन यानी 24 अक्टूबर की रात 10:14 बजे तक रहेगी।
शरद पूर्णिमा 2018: ये काम करने से घर में होगी धन बरसात

जयपुर। शरद पूर्णिमा के दिन के चंद्रमा को विशेष माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणे सबसे ज्यादा शीतल होती हैं। इस बार शरद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर को रात 10:36 बजे हो रही है जो अगले दिन यानी 24 अक्टूबर की रात 10:14 बजे तक रहेगी। दो दिन तक पूर्णिमा तिथि रहने से पूर्णिमा का व्रत, पूजा, और स्नान बुधवार यानी 24 अक्टूबर को दिन किया जाएंगा।

शरद पूर्णिमा 2018: ये काम करने से घर में होगी धन बरसात

शरद पूर्णिमा के चंद्रमा के लिए ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से युक्त होता है। चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं का प्रदर्शन करता है। शरद पूर्णिमा को कोजागर पूर्णिमा या कोजागरी के नाम से भी कई जगहो पर जाना जाता है।

शरद पूर्णिमा 2018: ये काम करने से घर में होगी धन बरसात

 

शरद पूर्णिमा के लिए माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर प्रकट होती हैं। इसके साथ ही माना जाता है कि इस रात को जो मां लक्ष्मी की पूजा सच्चे मन से करता है देवी उस पर प्रसन्न होती है। आज हम इस लेख में  शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा से होने वाले लाभ के बारे में बता रहें हैं –

शरद पूर्णिमा 2018: ये काम करने से घर में होगी धन बरसात

–  शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी फैलती है तो उस समय देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ मिलता है।

– देवी लक्ष्मी की पूजा में इस दिन सुपारी का प्रयोग करें। इसके बाद इस सुपारी पर लाल धागा लपेटकर अक्षत, कुमकुम, फूल चढा कर तिजोरी में रखने से धन की कमी नहीं रहती।

– शरद पूर्णिमा की रात खीर बना कर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखें उसके बाद अगले दिन सुबह खीर ग्रहण करें।

Share this story