Samachar Nama
×

क्या 2020 में वापसी करेंगे शाहरूख खान?

आई खबरों में ऐसा कहा जाता है कि शाहरूख खान तमिल सिनेमा के सुपरस्टार डायरेक्टर एटली के साथ काम कर सकते हैं। शाहरूख खान इस फिल्म में एक गुस्सैल शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है।
क्या 2020 में वापसी करेंगे शाहरूख खान?

बॉलीवुड के किंग अभिनेता शाहरुख खान कई निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान एक से एक शानदार फिल्मों में काम किया है। लेकिन इस साल 2019 को उनकी एक भी फिल्म नहीं रिलीज हुई हैं। इसी बीच खबर है कि, वो कई डायरेक्टर के साथ बात कर रहे हैं लेकिन कुछ भी तय नहीं हो पाया है और ना ही उनकी अगली फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा हुई हैं। वहीं पिछले दिनों आई खबरों में ऐसा कहा जाता है कि शाहरूख खान तमिल सिनेमा के सुपरस्टार डायरेक्टर एटली के साथ काम कर सकते हैं। एटली की फिल्म बिजिल ने महज 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। क्या 2020 में वापसी करेंगे शाहरूख खान?इसके बाद से फैंस ऐसा मान रहे थे कि साउथ और बॉलीवुड के कॉम्बिनेशन शाहरूख खान के लिए शानदार साबित हो सकता था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आई खबरों के अनुसार शाहरूख खान इस फिल्म में एक गुस्सैल शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। क्या 2020 में वापसी करेंगे शाहरूख खान?हालांकि आपको बता दें कि फिल्म को लेकर कुछ भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अगर हम शाहरूख खान की पिछली फिल्म की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई जीरो थी। जो बॉक्स आफिस पर पूरी तरह से असफल साबित हुई थी। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था जबकि उनके फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थी। क्या 2020 में वापसी करेंगे शाहरूख खान?इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, संजय दत्त,अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है जो अगले साल की शुरूआत में रिलीज होने की संभावना हैं।क्या 2020 में वापसी करेंगे शाहरूख खान?

आई खबरों में ऐसा कहा जाता है कि शाहरूख खान तमिल सिनेमा के सुपरस्टार डायरेक्टर एटली के साथ काम कर सकते हैं। शाहरूख खान इस फिल्म में एक गुस्सैल शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। क्या 2020 में वापसी करेंगे शाहरूख खान?

Share this story