Samachar Nama
×

Bihar MLC Election 2021: बिहार विधान परिषद जाएंगे शाहनाज हुसैन, यूपी की सूची जारी…

बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को बिहार में विधान परिषद के उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के
Bihar MLC Election 2021: बिहार विधान परिषद जाएंगे शाहनाज हुसैन, यूपी की सूची जारी…

बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को बिहार में विधान परिषद के उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

Bihar MLC Election 2021: बिहार विधान परिषद जाएंगे शाहनाज हुसैन, यूपी की सूची जारी…

गौरतलब है कि बिहार में दो सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। ये दोनों सीटें बीजेपी कोटे से हैं। इनमें से एक सुशील मोदी के राज्यसभा सदस्य चुने जाने से खाली हो गई है। दूसरी सीट विनोद कुमार झा के विधायक बनने से खाली है। 28 जनवरी को होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपनी सीट गंवानी पड़ सकती है। इससे विपक्षी दलों को सीधा फायदा मिलता नजर आ रहा है। 11 जनवरी से बिहार की दो विधान परिषद सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है जो 18 जनवरी तक जारी रहेगी।

Bihar MLC Election 2021: बिहार विधान परिषद जाएंगे शाहनाज हुसैन, यूपी की सूची जारी…

वहीं उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से 6 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को वोटिंग होनी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिर तारीख 18 जनवरी है। बताया जा रहा है कि विधान परिषदन के इस चुनाव में बीजेपी के खाते में 9 सीटें जा सकती है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है।

Read More…
Covid 19 Vaccination: एम्स के सफाई कर्मचारी को लगा पहला टीका, डॉ गुलेरिया ने भी ली वैक्सीन…
New Covid 19 Strain: कोरोना के नए स्ट्रेन का बढ़ा खतरा, सभी ट्रेवल कॉरिडोर पर ब्रिटेन लगाएगा बैन…

Share this story