Samachar Nama
×

कबीर सिंह के सफल होते ही बढ़े शाहिद कपूर के तेवर

फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस के बाद शाहिद कपूर ने अपनी फीस में बढ़ा इजाफा किया है। शाहिद कपूर ने इस फिल्म के लिए ना सिर्फ बड़ी फीस मांगी है बल्कि फिल्म के प्रॉफिट में शेयर की भी मांग की है। उन्होंने फीस के तौर पर 35 करोड़ रूपए लिए हैं और इसके साथ ही वह प्रॉफिट में 20 फीसदी शेयर भी लेने की बात सामने आई है।
कबीर सिंह के सफल होते ही बढ़े शाहिद कपूर के तेवर

बॉलीवुड के अभिनेता शाहिद कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। यही कारण है कि फिल्म ने बॉक्स आफिस पर शानदार कमाई की है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि ये फिल्म शाहिद कपूर के करियर पहली ऐसी सोलो फिल्म है जिसने बॉक्स आफिस पर शानदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तक तोड़ डाले हैं। कबीर सिंह के बाद से अब तक शाहिद कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारें में खुलासा नहीं किया है। इसी बीच खबरें हैं कि शाहिद कपूर जल्द ही तेलुगू अभिनेता नानी की सुपरहिट फिल्म जर्सी के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते है। उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है। फिल्म को अमन गिल, अल्लु अर्जुन और प्रोड्यूसर दिल राजू मिलकर बना रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए शाहिद को मेहनताना के रूप में बड़ी रकम मिली है।कबीर सिंह के सफल होते ही बढ़े शाहिद कपूर के तेवरइस वक्त आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस के बाद शाहिद कपूर ने अपनी फीस में बढ़ा इजाफा किया है। शाहिद कपूर ने इस फिल्म के लिए ना सिर्फ बड़ी फीस मांगी है बल्कि फिल्म के प्रॉफिट में शेयर की भी मांग की है। खबरों में ऐसा बताया जा रहा है कि, उन्होंने फीस के तौर पर 35 करोड़ रूपए लिए हैं और इसके साथ ही वह प्रॉफिट में 20 फीसदी शेयर भी लेने की बात सामने आई है।कबीर सिंह के सफल होते ही बढ़े शाहिद कपूर के तेवर

शाहिद इस साल नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसमें शाहिद और रश्मिका मंदाना साथ काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग को शुरू कर कई शेड्यूल में खत्म किया जाएगा। कबीर सिंह के सुपरहिट होने के बाद शाहिद कपूर को कई फिल्मों के ऑफर मिले थे लेकिन उन्होंने इस फिल्म का ही चुनाव किया।कबीर सिंह के सफल होते ही बढ़े शाहिद कपूर के तेवर

फिल्म जर्सी को गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया था जो सुपरहिट हुई थी। फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा थी जिसमे नानी ने क्रिकेटर का रोल प्ले किया था।कबीर सिंह के सफल होते ही बढ़े शाहिद कपूर के तेवर

फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस के बाद शाहिद कपूर ने अपनी फीस में बढ़ा इजाफा किया है। शाहिद कपूर ने इस फिल्म के लिए ना सिर्फ बड़ी फीस मांगी है बल्कि फिल्म के प्रॉफिट में शेयर की भी मांग की है। उन्होंने फीस के तौर पर 35 करोड़ रूपए लिए हैं और इसके साथ ही वह प्रॉफिट में 20 फीसदी शेयर भी लेने की बात सामने आई है। कबीर सिंह के सफल होते ही बढ़े शाहिद कपूर के तेवर

Share this story