Samachar Nama
×

प्यार के बाद बर्बादी की कहानी है शाहिद और कियारा की कबीर सिंह

आज काफी दिनों से चर्चित फिल्म कबीर सिंह सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो, ये कहानी हैं एक ऐसे लड़के की जो एक लड़की से बहेद प्यार करता हैं। एक दिन प्रीति उससे बिछड़ जाती हैं। इसके बाद से शुरू होती हैं कबीर सिंह की बर्बादी। कबीर सिंह अब नशे में धुत रहता है। दिन रात शराब पीता है, गांजे से लेकर कोकीन तक सबकुछ करता है और हॉस्पिटल में बतौर सर्जन काम कर रहा है लेकिन प्रीति उसके दिमाग से जाती नहीं।
प्यार के बाद बर्बादी की कहानी है शाहिद और कियारा की कबीर सिंह

फिल्म: कबीर
कलाकार: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी
निर्देशक: संदीप रेड्डी वांगा

आज काफी दिनों से चर्चित फिल्म कबीर सिंह सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। कबीर सिंह तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक हैं। जिसका निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है। अगर आप इस फिल्म को देखने का विचार बना रहे हैं तो इससे पहले आप इसका रिव्यू जरूर पढ़ लें।प्यार के बाद बर्बादी की कहानी है शाहिद और कियारा की कबीर सिंह

कहानी
अगर हम फिल्म की कहानी की बात करें तो, ये कहानी हैं एक ऐसे लड़के की जो एक लड़की से बहेद प्यार करता हैं। लड़के का नाम कबीर राजवीर सिंह हैं, जो एक आईआईएम से पढ़ाई कर रहा हैं। पढ़ाई में कबीर सिंह टॉपर स्टूडेंट है इतना ही नहीं ये अपने कॉलेज में फुटबॉल टीम का कैप्टन भी है। लेकिन इसकी सिर्फ एक ही कमी हैं वो है इसका गुस्सा। कबीर सिंह को एक दिन एक लड़की को देखते ही प्यार हो जाता है। लड़की का नाम प्रीती हैं जो उसी के कॉलेज में पढ़ती हैं। प्यार के बाद बर्बादी की कहानी है शाहिद और कियारा की कबीर सिंहकबीर सिंह प्रीति की सादगी पर इस कदर फिदा हो जाता है कि उसको उसके सिवा और कोई लड़की नहीं भाती। एक दिन प्रीति उससे बिछड़ जाती हैं। इसके बाद से शुरू होती हैं कबीर सिंह की बर्बादी। कबीर सिंह अब नशे में धुत रहता है। दिन रात शराब पीता है, गांजे से लेकर कोकीन तक सबकुछ करता है और हॉस्पिटल में बतौर सर्जन काम कर रहा है लेकिन प्रीति उसके दिमाग से जाती नहीं। इसके आगे की कहानी को जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा।प्यार के बाद बर्बादी की कहानी है शाहिद और कियारा की कबीर सिंह

अभिनय
अगर हम फिल्म में किरदारों के अभिनय की बात करें तो फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार बेहद उम्दा है। जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम हैं क्योंकि एक शराबी का किरदार परदे पर निभा पाना बेहद मुश्किल काम है जिसे शाहिद ने काफी आसानी से किया है। एक जिद्दी, अडियल और शराबी का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया है। वहीं कियारा ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया है। साथ ही प्रीति की सादगी को भी कियारा ने ​बरकरार रखा हैं। जो उस किरदार की जान है। इसके अलावा बाकी सभी कलाकारो ने अपने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।प्यार के बाद बर्बादी की कहानी है शाहिद और कियारा की कबीर सिंह

कैसा है डायरेक्शन
फिल्म का डायरेक्शन भी अच्छा है, लेकिन अगर संदीप ने इसे फिल्म अर्जुन रेड्डी से थोड़ा अलग बनाया होता तो फिल्म और भी अच्छी हो सकती थी। इसकी एक कमी हैं, फिल्म थोड़ी छोटी हो सकती थी क्योंकि अंत तक पहुंचने के लिए आप फिल्म खत्म होने का इंतजार करने लगते हैं।प्यार के बाद बर्बादी की कहानी है शाहिद और कियारा की कबीर सिंह

क्यों देखें फिल्म
वैसे तो इस दुनिया में कोई भी चीज परफेक्ट नहीं हैं। अगर आप शाहिद और कियारा के रोमांस को देखना चाहते हैं तो जरूर देखे। फिल्म में थोड़ी बहुत कमियां है जिसे नजरअंदाज किया जा सकता हैं।प्यार के बाद बर्बादी की कहानी है शाहिद और कियारा की कबीर सिंह

आज काफी दिनों से चर्चित फिल्म कबीर सिंह सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो, ये कहानी हैं एक ऐसे लड़के की जो एक लड़की से बहेद प्यार करता हैं। एक दिन प्रीति उससे बिछड़ जाती हैं। इसके बाद से शुरू होती हैं कबीर सिंह की बर्बादी। कबीर सिंह अब नशे में धुत रहता है। दिन रात शराब पीता है, गांजे से लेकर कोकीन तक सबकुछ करता है और हॉस्पिटल में बतौर सर्जन काम कर रहा है लेकिन प्रीति उसके दिमाग से जाती नहीं। प्यार के बाद बर्बादी की कहानी है शाहिद और कियारा की कबीर सिंह

Share this story