Samachar Nama
×

Shabari jayanti 2021: कल मनाई जाएगी शबरी जयंती, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता हैं वही पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का त्योहार देशभर में मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन ही भगवान श्रीराम ने शबरी की भक्ति को पूर्ण करने के लिए उनके जूठे बेर खाए थे।
Shabari jayanti 2021: कल मनाई जाएगी शबरी जयंती, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता हैं वही पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का त्योहार देशभर में मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन ही भगवान श्रीराम ने शबरी की भक्ति को पूर्ण करने के लिए उनके जूठे बेर खाए थे। इसलिए हर साल शबरी जयती को धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं इस साल शबरी जयंती का त्योहार कल यानी 5 मार्च दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। तो आज हम आपको शबरी जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।Shabari jayanti 2021: कल मनाई जाएगी शबरी जयंती, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में इस पर्व को विशेष महत्व दिया जाता हैं इस दिन भगवान श्रीराम के साथ माता शबरी की भी पूजा आराधना की जाती हैं ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस दिन प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से माता शबरी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। शास्त्रों में वर्णित है कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को माता शबरी को भगवान राम की भक्ति के परिणामस्वरूप मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।Shabari jayanti 2021: कल मनाई जाएगी शबरी जयंती, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

जानिए शबरी जयंती पूजन का शुभ मुहूर्त—
सप्तमी तिथि प्रारंभ— गुरुवार 4 मार्च को रात 9 बजकर 58 मिनट से
सप्तमी तिथि समाप्त— 5 मार्च यानी शुक्रवार को शाम 7 बजकर 54 मिनट तक।Shabari jayanti 2021: कल मनाई जाएगी शबरी जयंती, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और सभी कार्यों से निवृत्त होकर व्रत पूजा का संकल्प करना चाहिए इस दिन माता शबरी की पूजा करने से पहले प्रभु श्रीराम की पूजा करनी चाहिए। उसके बाद देवी शबरी की पूजा कर व्रत पूर्ण करना चाहिए ऐसा करने से भगवान राम का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता हैं।Shabari jayanti 2021: कल मनाई जाएगी शबरी जयंती, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

Share this story