Samachar Nama
×

जानिए किसके कहने पर रोहित शर्मा ने एशिया कप की ट्रॉफी खलील अहमद को थमाई

जयपुर. यूएई में खेले गए एशिया कप 2018 को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। यह खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सातवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को तीन विकेट
जानिए किसके कहने पर रोहित शर्मा ने एशिया कप की ट्रॉफी खलील अहमद को थमाई

जयपुर. यूएई में खेले गए एशिया कप 2018 को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। यह खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सातवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को तीन विकेट से मात दी।

जानिए किसके कहने पर रोहित शर्मा ने एशिया कप की ट्रॉफी खलील अहमद को थमाई
गौरतलब है कि फाइनल मैच में ट्रॉफी उठाने की बारी आई तो कप्तान रोहित शर्मा ने खलील अहमद को थमा दी थी। अब खलील अहमद ने इस बात का खुलासा किया है। खलील ने बताया है कि किसके कहने पर रोहित शर्मा ने मुझे ट्रॉफी थमाई।

जानिए किसके कहने पर रोहित शर्मा ने एशिया कप की ट्रॉफी खलील अहमद को थमाई

आपको बता दें कि हाल ही में खलील अहमद ने द टाइम्स आॅफ इंडिया.कॉम को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। खलील ने कहा है कि धोनी के कहने पर रोहित शर्मा ने मुझे यह ट्राफी थमाई थी।

जानिए किसके कहने पर रोहित शर्मा ने एशिया कप की ट्रॉफी खलील अहमद को थमाई

भारतीय टीम के तेेज गेंदबाज खलील अहमद ने बातया कि धोनी भाई ने रोहित शर्मा से मंच पर मुझे ट्रॉफी देने के लिए कहा था। उन्होंने मुझे ट्रॉफी दी क्योंकि मैं टीम का सबसे युवा खिलाडी था। इसके साथ ही यह मेरी डेब्यू टर्नामेंट भी था।

जानिए किसके कहने पर रोहित शर्मा ने एशिया कप की ट्रॉफी खलील अहमद को थमाई
इसके बाद खलील ने बातया कि यह मेरे लिए सबसे यादगार पल था। जब धोनी भाई और रोहित शर्मा ने मुझे ट्राफी उठाने के लिए कहा तो मेरे पास शब्द नहीं थे। मैं भावुक हो गया था और उस पल को ​कभी नहीं भूलंगा।

जानिए किसके कहने पर रोहित शर्मा ने एशिया कप की ट्रॉफी खलील अहमद को थमाई
खलील अहमद ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी भाई ने एशिया कप में काफी मदद की थी। हांगाकांग के खिलाफ मैच के दौरान एक ऐसा समय आया था जब उनके बल्लेबाज खलील अहमद की गेंदों पर आक्रमक रूख अपना रहे थे। तब धोनी ने मैच में वापसी करने की उनकी मदद की।

Share this story