Samachar Nama
×

युवावस्था में ज्यादा पोर्न देखने से हिंसक व्यवहार बढ़ सकता है ! जानिए कैसे ?

किशोरावस्था और युवा वयस्कों में पोर्नोग्राफी देखना आजकल एकदम आम बात सी हो गई हैष और इस उम्र में वो इससे होने वाले खतरों के बारे में बिल्कुल नहीं जानते हैं। जर्नल ऑफ़ सेक्सुअल मेडिसीन में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया कि पोर्नोग्राफी से किशोरावस्था में लड़कों पर और युवा वयस्कों के यौन व्यवहार
युवावस्था में ज्यादा पोर्न देखने से हिंसक व्यवहार बढ़ सकता है ! जानिए कैसे ?

किशोरावस्था और युवा वयस्कों में पोर्नोग्राफी देखना आजकल एकदम आम बात सी हो गई हैष और इस उम्र में वो इससे होने वाले खतरों के बारे में बिल्कुल नहीं जानते हैं। जर्नल ऑफ़ सेक्सुअल मेडिसीन में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया कि पोर्नोग्राफी से किशोरावस्था में लड़कों पर और युवा वयस्कों के यौन व्यवहार पर काफी प्रभाव पड़ता है।

शोधकर्ताओं ने इसके लिए एक सर्वे किया जिसमें पाया कि सेक्स के लिए काम में ली जाने वाली चीजों को पॉर्न फिल्मों में देखने से इस उम्र में युवा अपने साथी के साथ भी उसी से वैसा ही अनुभव करना चाहते हैं, इसी की वजह से वो कभी-कभी उग्र और हिंसक हो जाते हैं। इसके लिए वैज्ञानिकों ने ऐसे लोगों के लिए यौन संबंध बनाने को ” adventurous sex” नाम दिया। इसमें पार्टनर यौन सुख के लिए आपस में कई तरह की तकनीक और उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि इसमें हर तरह के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति पाए गए थे।

उन्हें मिले डेटा के अनुसार ये पता चला कि इस तरह से यौन क्रिया करने में किसी व्यक्ति का स्वभाव भी बहुत ही मायने रखता है। विशेष रूप से किशोर और युवा वयस्क इस तरह से यौन व्यवहार बनाने का ज्यादा जोखिम उठाते हैं। आपको बता दें कि कुल मिलाकर इस सर्वे में 15 और 25 साल की उम्र के बीच के 4,600 लोगों को शामिल किया गया था। जिनमें से 88.2 प्रतिशत पुरुष और 44.8 प्रतिशत महिलाएं शामिल थी।

उनसे अपने यौन सुख प्राप्ति के लिए किए जाने वाले प्रयासों से संबंधिक कई सवाल पूछे गए। जिनमें उन्होंने बताया कि पोर्नोग्राफी से किशोरावस्था और युवा होने के समय में बहुत ही फर्क पड़ता है जिसकी वजह से वो इस तरह के व्यवहार को करने के लिए थोड़ा ज्यादा जिज्ञासु हो जाते हैं।

 

Share this story