Samachar Nama
×

क्या आप जानते हैं क्या होता है जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं

अक्सर मम्मी को कहते सुना होगा कि रोज नहाना। वहीं आज हम भी आपको यह ही कहना चाहते हैं कि रोज नहाना चाहिए लेकिन इसके साथ ही एक और खास बात हम आपको बताना चाहते हैं और वो है ठंडे पानी से नहाने के फायदे। जी हां रिसर्च में भी कहा गया है कि ठंडे
क्या आप जानते हैं क्या होता है जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं

अक्सर मम्मी को कहते सुना होगा कि रोज नहाना। वहीं आज हम भी आपको यह ही कहना चाहते हैं कि रोज नहाना चाहिए लेकिन इसके साथ ही एक और खास बात हम आपको बताना चाहते हैं और वो है ठंडे पानी से नहाने के फायदे। जी हां रिसर्च में भी कहा गया है कि ठंडे पानी से नहाने के कई फायदे होते हैं।

एक स्टडी के अनुसार यह कहा गया है कि इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म होती है। साथ ही शरीर में रक्त का प्रवाह तेज करने के लिए भी ठंडे पानी से स्नान काफी फायदेमंद होता है। वहीं ऑफिस की और कभी अन्य कई कारणों से भी हमें तनाव महसूस होने लगता है ऐसे में तनाव को दूर भगाने के लिए भी यह सबसे अच्छा उपाय हे।

क्या आप जानते हैं क्या होता है जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं
bath

नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने भी इस पर रिसर्च की और पाया कि ठंडे पानी से नहाने वाले लोग बीमार होने पर जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा एक और खास बात सामने आई कि जिन लोगों को ऑफिस से छुट्टी कम मिलती है वो भी कम बीमार पड़ते हैं। साथ ही इससे सिरदर्द और थकार जैसी परेशानी भी दूर होती है।

साइंटिस्ट्स ने 300 लोगों पर यह ठंडे पानी से नहाने की रिसर्च की थी। जिन लोगों पर स्टडी की गई उन्होने बताया कि जो एनर्जी उन्हें एक कप कॉफी पीने से मिलती है उससे कहीं ज्यादा सुबह ठंडे पानी से नहाने से मिलती है। ठंडे पानी से नहाने पर लोग तेजी से सांस लेते हैं और उससे रक्त के प्रवाह में तेजी आती है।

इससे तनाव में भी मुक्ति आती है और साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। तो अगर आप भी उर्जावान रहना चाहते हैं और चाहते हैं कि पूरा दिन एनर्जी के साथ बीते तो ठंडे पानी से नहाना शुरू कीजिए, आप खुद बदलाव महसूस करेंगे।

Share this story