Samachar Nama
×

समुद्री पक्षी फ़्लेमिंगो के गुलाबी होने की वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

आपने चिड़ियाघर में एक शानदार खूबसूरत समुद्री पक्षी फ़्लेमिंगो (राजहंस) को तो देखी ही होगा। गुलाबी रंग का यह जीव बेहद आकर्षक होता है। हालांकि यह सोचने का विषय है कि सामान्य समुद्री जीव गुलाबी रंग के नहीं होते हैं। तो फिर एक समुद्री पक्षी होते हुए भी फ़्लेमिंगो का इस तरह के असामान्य रंग
समुद्री पक्षी फ़्लेमिंगो के गुलाबी होने की वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

आपने चिड़ियाघर में एक शानदार खूबसूरत समुद्री पक्षी फ़्लेमिंगो (राजहंस) को तो देखी ही होगा। गुलाबी रंग का यह जीव बेहद आकर्षक होता है। हालांकि यह सोचने का विषय है कि सामान्य समुद्री जीव गुलाबी रंग के नहीं होते हैं। तो फिर एक समुद्री पक्षी होते हुए भी फ़्लेमिंगो का इस तरह के असामान्य रंग का होना अपने आप में कुदरत का एक करिश्मा है। ज्यादातर समुद्री पक्षी सफेद या फिर भूरे रंग में पाए जाते हैं। लेकिन फ़्लेमिंगो का गुलाबी रंग उसे दूसरों से काफी अलग बना देता है।

समुद्री पक्षी फ़्लेमिंगो के गुलाबी होने की वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

अन्य समुद्री पक्षियों की फ्लेमिंगो भी उसी वातावरण में पले बढ़े होते हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके पंख गुलाबी होते हैं। आप सुनकर हैरान रह जाएंगे कि विज्ञान के अनुसार यह गुलाबी रंग उनके विशिष्ट भोजन से जुड़ा हुआ है। यानी पक्षियों का रंग उनके आहार से जुड़ा हुआ होता है। आप यह बात जानकर तो और भी हैरान रह जाएंगे कि फ्लेमिंगो जन्म से ही गुलाबी नहीं होते हैं। धीरे-धीरे गुलाबी होते जाते हैं।

समुद्री पक्षी फ़्लेमिंगो के गुलाबी होने की वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

फ्लेमिंगो के बारे में यही तथ्य सबसे ज्यादा रोचक है कि वे समय के साथ गुलाबी होते जाते हैं। दरअसल फ्लेमिंगो भी अन्य पक्षियों की तरह ग्रे पंखों के साथ ही पैदा होते हैं। बेबी फ़्लमिंगो के बारे में बात की जाए तो ये बहुत ही रोचक ढंग से बड़े होते हैं। उम्र के साथ ही इनके पंखों का रंग बदलने लगता हैं। तब कहीं जाकर ये आकर्षक और खूबसूरत दिखने लगते हैं। फ्लेमिंगो आहार में मछली, कीड़े, कचरा, फ्राइज़, बीज, आदि खाते हैं

समुद्री पक्षी फ़्लेमिंगो के गुलाबी होने की वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

फ्लेमिंगो के भोजन की बात करे तो ये जलीय जीवों को ही अपना शिकार बनाते हैं। इनमें ज्यादातर शैवाल और झींगा होते हैं। अब बात आती है गुलाबी रंग की तो आपको बता दे कि झींगा और शैवाल में एक विशिष्ट तत्व पाया जाता है। इसे कैरोटीनॉयड कहा जाता है। इसी तत्व के कारण फ्लेमिंगो गुलाबी रंग में रंग जाते हैं। इसका मतलब यह कहा जा सकता है कि फ्लेमिंगो अपने भोजन में मुख्य रूप से कैरोटीनॉइड पदार्थों को ज्यादा मात्रा में लेते हैं। इसी वजह से वे गुलाबी हो जाते हैं। आप भी फ्लेमिंगो की तरह गुलाबी होना चाहते हैं तो कैरोटीनोइड तत्व वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। गाजर में यह तत्व सबसे ज्यादा पाया जाता है।

समुद्री पक्षी फ़्लेमिंगो के गुलाबी होने की वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

Share this story