Samachar Nama
×

वैज्ञानिकों कि नई खोज, महासागरों कि गहराई में छिपा है तेल पीने वाला जीवाणु

जयपुर. हम सब जानते कि महासागरों कि गहराई मेंं कई प्रकार के राज छिपे है। और ये राज हमें सदा ही अचंभित करते रहे है। हम सभी को हमेशा से इन सबको जानने की जिज्ञाषा रही हैं, और इसी क्रम में हमारे वैज्ञानिक भी दिन-प्रतिदिन इन छिपे रहस्यों का पता लगाने मेें लगे रहते है।

इसी क्षेत्र में कार्य करते हुए वैज्ञानिकों ने धरती के पश्चिमी प्रशांत महासागर में लगभग 11,000 मीटर की गहराई पर स्थित सबसे गहरे हिस्से मारियाना ट्रेन्च में तेल पीने वाले जीवाणु की खोज कि है।
वैज्ञानिकों कि नई खोज, महासागरों कि गहराई में छिपा है तेल पीने वाला जीवाणु
वैज्ञानिकों के मुताबिक इस जीवाणु से पानी में फैले हुए तेल को स्थायी तरीके से हटाने में सहायता मिल सकती है। शोध में विशेष भुमिका रखने वाले चीन के ओशन विश्वविद्यालय के शियो हुआ झांग ने बताया कि महासागरों के सबसे गहरे हिस्सों कि तुलना में हम मंगल ग्रह के बारे में ज्यादा जानते है।
वैज्ञानिकों कि नई खोज, महासागरों कि गहराई में छिपा है तेल पीने वाला जीवाणु
ब्रिटेन के ‘ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय’ के जोनाथन टोड ने जानकारी का खुलासा करते हुए बताया कि हमारी टीम ने मारियाना ट्रेन्च के सबसे गहरे हिस्से में करीब 11,000 मीटर नीचे जाकर माइक्रोबियल जीवाणु का सैंपल संग्रहित किया।अध्ययन के बाद हाइड्रोकार्बन डिग्रेडिंग बैक्टीरिया के एक नए ही स्वरुप का खुलासा हुआ।
वैज्ञानिकों कि नई खोज, महासागरों कि गहराई में छिपा है तेल पीने वाला जीवाणु
टोड ने ये भी कहा कि हाइड्रोकार्बन, हाइड्रोजन व कार्बन परमाणुओं के सयोंग से बने यौगिक होते है। इनकी उपस्थिति कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस सहित कई स्थानों पर मिलती है। इस प्रकार के सूक्ष्मजीव तेल में उपस्थित यौगिकों का भक्षण करके ईंधन के रूप मेें उसका उपयोग करते है। ये सूक्ष्मजीव प्राकृतिक सकंट से हुए तेल रिसाव को समाप्त करने में भी  मुख्य भूमिका अदा करते हैं।

Share this story