Samachar Nama
×

लंबी उम्र चाहिए तो दिमाग के घोड़े दौड़ाएं, लंबी उम्र को लेकर सनसनीखेज खुलासा

जयपुर। दुनिया में हर इंसान लंबी उम्र की ख्वाहिश रखता है। लेकिन यहां पर सबसे बड़ा सच आड़े आ जाता है कि मौत तो तय है एक दिन। हालांकि फिर भी कुछ लोग लंबी उम्र पाने के लिए हठ योग का भी सहारा लेते हैं। लेकिन इन सभी तथ्यों के बीच अमेरिकी वैज्ञानिकों ने हाल
लंबी उम्र चाहिए तो दिमाग के घोड़े दौड़ाएं, लंबी उम्र को लेकर सनसनीखेज खुलासा

जयपुर। दुनिया में हर इंसान लंबी उम्र की ख्वाहिश रखता है। लेकिन यहां पर सबसे बड़ा सच आड़े आ जाता है कि मौत तो तय है एक दिन। हालांकि फिर भी कुछ लोग लंबी उम्र पाने के लिए हठ योग का भी सहारा लेते हैं। लेकिन इन सभी तथ्यों के बीच अमेरिकी वैज्ञानिकों ने हाल ही में लंबी उम्र से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया हैं।

जी हां, काफी लंबे समय से इंसान की आयु को लेकर एक बड़ा अनुसंधान किया जा रहा था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इंसान की लंबी उम्र का भेद उसके शरीर के ही एक अंग से संबंधित है। जी हां, वह अंग है हमारा दिमाग। जी हां, यह सारा खेल दिमाग का ही तो है। अमेरिकी साइंटिस्ट की टीम ने विश्वभर में 2,40,000 से भी ज्यादा लोगों के डीएनए की तुलना करके यह खुलासा किया है।लंबी उम्र चाहिए तो दिमाग के घोड़े दौड़ाएं, लंबी उम्र को लेकर सनसनीखेज खुलासा

इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि हमारे जीने की अवधि का संबंध सीधे तौर पर हमारे दिमाग से होता है। इस अध्ययन में 500 ऐसे जीन की पहचान की गई है जिनके तार सीधे तौर पर दिमाग से जुड़े हुए थे। हम आपको बता दे कि इस शोध के नतीजे दी जर्नल मॉलिक्यूलर साइकाइट्री नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं। इस अध्ययन में लोगों की बौद्धिक क्षमता के आधार पर उनकी आयु में अंतर पाया गया।लंबी उम्र चाहिए तो दिमाग के घोड़े दौड़ाएं, लंबी उम्र को लेकर सनसनीखेज खुलासा

यह अनुसंधान अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी और साउथेम्पटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिलकर किया है। इसके साथ ही शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि इंसान की बुद्धिमता से जुड़े जीन उसकी अन्य सभी शारिरिक और मानसिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करते हैं। वैज्ञानिकों की माने तो लंबा जीवन दिमाग पर निर्भर करता है। तो दोस्तों अगर आपको लंबी उम्र चाहिए तो अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाएं।

Share this story