Samachar Nama
×

आखिर क्या कारण है पुरूषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा बोलने का

हाल ही में महिलाओं के ज्यादा बोलने पर एक रिसर्च किया गया है। जिसमें बताया गया है कि महिलाओं के दिमाग में Foxp2 नामक रसायन पुरूषों की तुलना में ज्यादा पाया जाता है। यह एक प्रकार का लैंगवेज प्रोटीन होता है। इसी कारण महिलाओं में बोलने की क्षमता ज्यादा होती है। ये एक दिन में 20 हजार शब्द बोल सकती हैं।
आखिर क्या कारण है पुरूषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा बोलने का

जयपुर। कहा जाता है कि एक महिला एक दिन भी बिना बोले नहीं रह सकती है। इसके अलावा यदि ये भी कहा जाये कि पुरूषों और महिलाओं में यदि बोलने की प्रतियोगिता रखी जाये तो जीत महिला की ही होगी। लेकिन क्या आप जानते है कि महिलाओं ऐसा क्या कारण पाया जाता है कि वो बिना बोले नहीं रह पाती है।

आखिर क्या कारण है पुरूषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा बोलने का

इस बात का खुलासा वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन के माध्यम से किया है। जब पुरूषों और महिलाओं के मध्य बोलने का अध्ययन किया गया तो सामने आया कि एक महिला एक दिन में 20 हजार से भी ज्यादा शब्द बोलती है ज​बकि पुरूष इसकी तुलना में एक दिन में केवल 13 हजार शब्द ही बोल पाता है।

आखिर क्या कारण है पुरूषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा बोलने का

अमेरिका की यूनिवर्सिटी मैरिलैंड के शोधकर्ताओं के अनुसार महिलाओं के दिमाग में Foxp2 नामक रसायन पुरूषों की तुलना में ज्यादा पाया जाता है। यह एक प्रकार का लैंगवेज प्रोटीन होता है। यही कारण होता है कि महिलाओं में बोलने की क्षमता ज्यादा पायी जाती है।

आखिर क्या कारण है पुरूषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा बोलने का

इसके अलावा भी एक अध्ययन किया गया जिसमें बताया गया कि जो महिलाऐं बाहर काम करती है वो लंच के दौरान ज्यादा बात करती है। कभी—कभी तो ऐसा भी होता है कि वो अंजान इंसान से भी बात कर लेती है।

आखिर क्या कारण है पुरूषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा बोलने का

लेकिन इसके विपरीत एक बात सामने आयी है कि आॅफिस मिटिंग के दौरान पुरूष महिलाओं की तुलना में ज्यादा बोलते हैं। इसके माध्यम से महिलाऐं अपनी ज्यादा बोलने वाली आदत को छुपा कर रखना चा​हती हैं। अब जाहिर सी बात है यदि आज के बाद आप किसी महिला को ज्यादा बोलते देखेंगे तो आप खुद अंदाजा लगा लेंगे कि इसका क्या कारण है।

हाल ही में महिलाओं के ज्यादा बोलने पर एक रिसर्च किया गया है। जिसमें बताया गया है कि महिलाओं के दिमाग में Foxp2 नामक रसायन पुरूषों की तुलना में ज्यादा पाया जाता है। यह एक प्रकार का लैंगवेज प्रोटीन होता है। इसी कारण महिलाओं में बोलने की क्षमता ज्यादा होती है। ये एक दिन में 20 हजार शब्द बोल सकती हैं। आखिर क्या कारण है पुरूषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा बोलने का

Share this story