Samachar Nama
×

वैज्ञानिकों ने बनाया 3डी दिल,जो देगा मनुष्य को नया जीवन

हाल ही में टेल असीव विश्वविद्यालय की टीम ने शोध के माध्यम से 3डी दिल का निर्माण किया है। इसकी खास बात यह है कि इसको बनाने में मनुष्य की कोशिकाओं और रक्त वाहिकाओं का इस्तेमाल किया गया है। आने वाले समय में इसे मानव शरीर में ट्रांसप्लांट करने की बात कही है।
वैज्ञानिकों ने बनाया 3डी दिल,जो देगा मनुष्य को नया जीवन

जयपुर। टेल असीव विश्वविद्यालय की टीम को शोध की दुनिया में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसकी कल्पना करना ही अपनी सोच से परे है। उन्होंने मनुष्य का ब्लड और कोशिकाओं इस्तेमाल करते हुए विश्व का पहला 3डी दिल बना डाला। जो सभी के लिए एक बड़ी बात है।

वैज्ञानिकों ने बनाया 3डी दिल,जो देगा मनुष्य को नया जीवन

रिपोर्ट के मुताबिक इस स्पेशल प्रोजेक्ट का नेतृत्व प्रोफेसर ताल दविर ने किया है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार हुआ है जब 3डी दिल बनाने के लिए मनुष्य की कोशिकाओं और रक्त वाहिकाओं का इस्तेमाल किया है। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि 3डी दिल तो पहले भी बनाया जा चुका है पर ऐसा पहली बार हुआ है, जिसमें मनुष्य की कोशिकाओं और बल्ड सैंपल का उपयोग किया गया है। यह एक बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है।

वैज्ञानिकों ने बनाया 3डी दिल,जो देगा मनुष्य को नया जीवन

ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी टीम द्वारा किये गये शोध में मनुष्य की कोशिकाओं को प्रयोग में लाकर सफल कार्य किया है। आपकों यह जानकर ही हैरानी होगी कि 3डी दिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर खरगोश के दिल के समान नजर आ रही है। पर दविर ने कहा कि यह दिल संकुचन तो कर सकता है, लेकिन पूर्ण रूप से पम्पिंग करने में सक्षम नही है।

वैज्ञानिकों ने बनाया 3डी दिल,जो देगा मनुष्य को नया जीवन

वैज्ञानिकों ने बताया कि इस दिल का इस्तेमाल भविष्य में मानव ट्रांसप्लांट लिए उपयोग में लिया जायेगा।

वैज्ञानिकों ने बनाया 3डी दिल,जो देगा मनुष्य को नया जीवन

दविर ने एक अन्य सूचना में आशा जताई है कि आने वाले 10 सालों में दुनिया के बेहतरीन अस्पतालों में आॅर्गन प्रिंटर होंगे और ऐसी प्रक्रियाऐं नियमित रूप से हो सकेंगी ।

हाल ही में टेल असीव विश्वविद्यालय की टीम ने शोध के माध्यम से 3डी दिल का निर्माण किया है। इसकी खास बात यह है कि इसको बनाने में मनुष्य की कोशिकाओं और रक्त वाहिकाओं का इस्तेमाल किया गया है। आने वाले समय में इसे मानव शरीर में ट्रांसप्लांट करने की बात कही है। वैज्ञानिकों ने बनाया 3डी दिल,जो देगा मनुष्य को नया जीवन

Share this story