Samachar Nama
×

वैज्ञानिकों ने कैंसर के इलाज के लिए विकसित किए पारदर्शी चूहे

जयपुर। इस बात को हम जानते है कि प्रयोगशाला में जितने भी परीक्षण किये जाते हैं वो सब चूहों पर ही किये जाते हैं क्योंकि ये चूहों पर शोध बहुत ही अच्छा होता है। तो वैज्ञानिकों ने इसकी दिशा में ऐसे चूहे बनाए हैं जो पारदर्शी हैं। इसके बारे में बता दे कि इन चूहों
वैज्ञानिकों ने कैंसर के इलाज के लिए विकसित किए पारदर्शी चूहे

जयपुर। इस बात को हम जानते है कि प्रयोगशाला में जितने भी परीक्षण किये जाते हैं वो सब चूहों पर ही किये जाते हैं क्योंकि ये चूहों पर शोध बहुत ही अच्छा होता है। तो वै‍ज्ञानिकों ने इसकी दिशा में ऐसे चूहे बनाए हैं जो पारदर्शी हैं। इसके बारे में बता दे कि इन चूहों के आंतरिक अंगों को बिना किसी चीर फाड़ के बाहर से ही देखा जा सकता है। जिससे की चूहों की मौतों में भी कमी आयेगी। बताया जा रहा है कि पारदर्शी चूहों से कैंसर का इलाज ढूंढने में मदद मिलेगी।वैज्ञानिकों ने कैंसर के इलाज के लिए विकसित किए पारदर्शी चूहे

अनुसंधानकर्ताओं ने इसके बारे में बताया कि इस तरह के पारदर्शी चूहों की मदद से कैंसर तथा पार्किंसन जैसी घातक बीमारियों का बेहतर इलाज खोजने में मदद मिलगी। इनकी खास बात तो ये है कि ये पारदर्शी चूहें आम चूहो की तरह दौड़ भाग नहीं सकते हैं। इसके पीछे कारण है कि इन्हें पारदर्शी बनाने से पहले ही मार दिया गया था। जानकारी दे दे कि इन चूहों की मौत के बाद इनकी त्वचा को हटाकर इनमें कई तरह के रसायन भर दिए गए थे

वैज्ञानिकों ने कैंसर के इलाज के लिए विकसित किए पारदर्शी चूहे

जिसके कारण से ये चूहे पारदर्शी बन गए। इसका मतलब है कि वैज्ञानिकों को चूहों के शरीर मे जिलेटिन का एक ब्लॉक मिल गया जिससे की चूहों के अंग योजक ऊतक पूर्ववत स्थिति में ही रखे गए हैं और इसी के साथ इसको संरक्षित करने के लिए एक स्पेशल जेल का इस्तेमाल किया गया है। जानकारी दे दे कि कैलिफोर्निया इंस्टीट्‍यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने ये शोध किया है। शोधकर्ता विवियाना ग्राडीनारू ने इसके बारे में जानकारी दी है कि इस तरह के पारदर्शक चूहे कैंसर और अन्य बीमारियों का इलाज खोजने में काफी मददगार साबित होंगे।वैज्ञानिकों ने कैंसर के इलाज के लिए विकसित किए पारदर्शी चूहे

Share this story