Samachar Nama
×

चांद की परत में छुपा है सूर्य के इतिहास का राज

हाल ही में चांद पर किये एक अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सूर्य का इतिहास चांद के ही किसी हिस्से में छिपा हो सकता है। क्योंकि इसकी शुरूआती जांच में पता चला है कि सूर्य 4 अरब साल पहले सौर मंडल में तीव्र विकिरणों, उग्र वेगों, उच्च ऊर्जा वाले बादलों और कणों के घातक प्रकोप से गुजर चुका है। इसमें भी बताया गया कि चांद और पृथ्वी की संरचना एक समान तत्व से हुई है।
चांद की परत में छुपा है सूर्य के इतिहास का राज

जयपुर। नासा में हाल ही में दावा किया है कि चांद की परत से सूर्य के प्राचीन रहस्यों पता चल सकता है। जिससे जीवन के विकास को समझने में और भी आसानी हो जायेगी। इसकी शुरूआती जांच में पता चला है कि सूर्य 4 अरब साल पहले सौर मंडल में तीव्र विकिरणों, उग्र वेगों, उच्च ऊर्जा वाले बादलों और कणों के घातक प्रकोप से गुजर चुका है।

चांद की परत में छुपा है सूर्य के इतिहास का राज

इसके बारे में अमेरिका में नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के शोधकर्ताओं ने बताया कि इस प्रकोप से ही पृथ्वी के शुरूआती जीवन के अंकुरण में मदद मिली। वैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसा पृथ्वी को गर्म तथा नम रखने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाओं से हुआ।

चांद की परत में छुपा है सूर्य के इतिहास का राज

इस खुलासे के बाद सेंटर के तारा भौतिकविद् प्रबल सक्सेना ने हैरानी जताई, क्योंकि चांद और पृथ्वी की संरचना एक समान तत्व से हुई है। जबकि इस अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि पृथ्वी की मिट्टी के मुकाबले चंद्रमा की मिट्टी में कम सोडियम और पोटेशियम है।

चांद की परत में छुपा है सूर्य के इतिहास का राज

इस सवाल का जवाब तक मिला जब अपोलो काल के चांद के नमूनों और पृथ्वी पर पाए गए चांद के उल्कापिंडों का विश्लेषण किया गया, जो कि वैज्ञानिकों के लिए कई दशकों से एक रहस्य ही बना हुआ था।

चांद की परत में छुपा है सूर्य के इतिहास का राज

इन सभी बातों का अध्ययन करने के बाद नासा के ग्रह संबंधी वैज्ञानिक रोजमैरी किलेन ने कहा, ‘‘पृथ्वी और चांद एक जैसे तत्वों से बने होंगे तो सवाल यह है कि क्यों चांद का इन तत्वों में क्षरण क्यों हो गया? जिसके बाद दोनों ने संदेह जताया कि सूर्य का इतिहास भी चांद की परत में ही कही छुपा हुआ हो सकता है।

हाल ही में चांद पर किये एक अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सूर्य का इतिहास चांद के ​ही किसी हिस्से में छिपा हो सकता है। क्योंकि इसकी शुरूआती जांच में पता चला है कि सूर्य 4 अरब साल पहले सौर मंडल में तीव्र विकिरणों, उग्र वेगों, उच्च ऊर्जा वाले बादलों और कणों के घातक प्रकोप से गुजर चुका है। इसमें भी बताया गया कि चांद और पृथ्वी की संरचना एक समान तत्व से हुई है। चांद की परत में छुपा है सूर्य के इतिहास का राज

Share this story