Samachar Nama
×

भारतीय लोगों के दिमाग का खाका तैयार कर रहे हैं वैज्ञानिक, रोचक तथ्य सामने आएंगे

भारतीय लोगों में पाए जाने वाले खास गुणों की पूरी दुनिया कायल है। हम सब अच्छी तरह से जानते है कि किसी जमाने में भारतवर्ष सोने की चिड़िया होने के साथ ही विश्वगुरू का रूतबा भी रखता था। तभी तो न्यूरोसाइंटिस्ट भारतीय लोगों के दिमाग का खाका तैयार करने में जुट गए है। वैज्ञानिकों का
भारतीय लोगों के दिमाग का खाका तैयार कर रहे हैं वैज्ञानिक, रोचक तथ्य सामने आएंगे

भारतीय लोगों में पाए जाने वाले खास गुणों की पूरी दुनिया कायल है। हम सब अच्छी तरह से जानते है कि किसी जमाने में भारतवर्ष सोने की चिड़िया होने के साथ ही विश्वगुरू का रूतबा भी रखता था। तभी तो न्यूरोसाइंटिस्ट भारतीय लोगों के दिमाग का खाका तैयार करने में जुट गए है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसान के दिमाग में जाति, प्रजाति और देश के आधार पर भिन्नता पाई जा सकती है।

भारतीय लोगों के दिमाग का खाका तैयार कर रहे हैं वैज्ञानिक, रोचक तथ्य सामने आएंगे

हाल ही में एक अध्ययन में यह दावा किया है कि एक देश में क्षेत्र के आधार पर भी लोगों के दिमाग में भिन्नता पाई जाती है। हम आपको बता दे कि यह अध्ययन हरियाणा स्थित नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर (एनबीआरसी) में किया गया था। खास बात है कि अब एनबीआरसी में वैज्ञानिकों की एक टीम भारतयी लोगों में पाए जाने वाली दिमागी खूबियों का पता लगाने के लिए भारतीय मस्तिष्क का प्रोटोटाइप तैयार कर रहा है।

भारतीय लोगों के दिमाग का खाका तैयार कर रहे हैं वैज्ञानिक, रोचक तथ्य सामने आएंगे

आपको बता दे कि इसके लिए महिलाओं और पुरुषों के लगभग 150 मस्तिष्क के स्कैन किए गए हैं। दिमाग के इन एमआरआई स्कैन से देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों के दिमाग में अंतर मालूम किया जा सकेगा। प्रमुख शोधकर्ता की माने तो इससे भारतीय लोगों के दिमाग में क्षेत्र के अनुसार होने वाले बदलावों का  पता चल पाएगा।

भारतीय लोगों के दिमाग का खाका तैयार कर रहे हैं वैज्ञानिक, रोचक तथ्य सामने आएंगे

Share this story