शनिवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय, बदल जाएगी आपकी किस्मत
शनिदेव कर्म फल दाता कहे जाते हैं इनका नाम आते ही जहां नौकरी पेशा लोगों का आभास आता हैं वही एक बड़ा तबका अंतमन में भयभीत हो जाता हैं। आपने कई पंडितों को कहते सुना होगा कि शनि की साढ़े साती लग गई हैं और अब जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजरना होगा। आपको बता दें कि शनि के रूप को इतना क्रोधित दर्शाया गया हैं कि शनि का प्रकोप जब हो तब हो, इनके नाम मात्र से व्यक्ति को भय लगने लगता हैं। क्योंकि शनि न्याय के देवता हैं शनि का काम व्यक्ति के किए गए कर्मों पर न्याय करना हैं। तो आज हम आपको शनिदेव से जुड़ी कुछ जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं इसलिए शनिदेव से डरने की कोई जरूरत नहीं हैं इनकी पूजा आराधना और अपने अच्छे कार्मों से शनि महाराज को प्रसन्न किया जा सकता हैं, शनिदेव को खुश करने के लिए शनिवार का दिन सबसे खास दिन माना जाता हैं इस दिन शनि महाराज का उपवास रखना चाहिए पूरे विधि विधान से पूजा पाठ करनी चाहिए। शनि की पूजा में उनकी प्रिय वस्तुओं को ही अर्पित करना चाहिए।शनिदेव को आज के दिन सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए मगर ध्यान रहे इनकी आखों में भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। शनिवार के दिन किसी को बुरा भला नहीं कहना चाहिए। बुजुर्गो और गरीबों को परेशान नहीं करना चाहिए हो सकते हैं इस दिन काले कुत्ते को खीर पुरी खिलाएं। घी में रोटी लगा कर भी आज के दिन खिला सकते हैं ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।