Samachar Nama
×

शनिवार विशेष: इस आरती से करें शनिदेव की पूजा, दूर होंगे समस्त दुख

जयपुर। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता हैं। आज शनिवार है तथा आज का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता हैं। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से दोष से मुक्ति मिलती हैं। तथा समस्त दुखों का नाश होता हैं। इस लिए आज हम आपके लिए इस
शनिवार विशेष: इस आरती से करें शनिदेव की पूजा, दूर होंगे समस्त दुख

जयपुर। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता हैं।  आज शनिवार है तथा आज का दिन  शनि देव को समर्पित माना जाता हैं। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से दोष से मुक्ति मिलती हैं। तथा समस्त दुखों का नाश होता हैं। इस लिए आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में  शनि देव की आरती लेकर आए हैं। जिसके जरिए आप शनिदेव की पूजा कर शनि दोष से मुक्ति पा सकते हैं।

शनिवार विशेष: इस आरती से करें शनिदेव की पूजा, दूर होंगे समस्त दुख
भगवान शनि की आरती-

ॐ शं शनैस्र्च्राय नम:
ॐ भगभवाय विद्मेह मृत्युरूपाय धीमहि तन्नो शनि प्रचोदयात ,

ॐ सूर्य पुत्राय नम:जय जय शनिदेव महाराज जन के संकट हरने वाले ||

तुम सूर्यपुत्र बलधारी , भय मानत दुनिया सारी जी | साधत हो दुर्गम काज || जन के ० || १ ||

तुम धर्म राज के भाई , जमकुरता पाई जी | घन गर्जन करत आवाज || जन के० ||२ ||

तुम नील देव विकरारी , भैसा पर करत सवारी जी | कर लोह गदा रहे साज || जन के ० ||३ ||

तुम भूपति रंक बनाओ , निर्धन सिर छत्र धराओं जी | समरथ हो करन मम काज || जन के ० || ४ ||

राजा को राज मिटायो , निज भक्तो फेर दिवायो जी | जग में हो रही जय जय कार || जन के ० ||५ ||

तुम हो स्वामी , हम चरण सिर करत नमामि जी | पुरवो जन जन की आस || जन के० || ६ ||

यह पूजा देव तिहारी हम करत दीन भव ते पारी जी | अंगीकृत करो कृपालु || जन के ० || ७ ||

प्रभु सूचि द्रष्टि निहारो , छभिये अपराध हमारों जी | हैं हाथ तिहारे ही लाज || जन के ० ||८ ||

हम बहुत विपति घबराये , सरनागति तुमरी आये जी | प्रभु सिद्ध करो सब काज || जन के ० || ९ ||

यह विनय ‘ भक्त ‘ सुनावे , नित जय जयकार मनावे जी | तुम देवं के सिर ताज || जन के ० || १० ||

Share this story