शनिवार विशेष: आज करें हनुमान जी पूजा, बनी रहेगी प्रभु की कृपा..
जयपुर। जैसा की आप जानते हैं कि सप्ताह का हर दिन किसी ने किसी देवी देवता व ग्रह को समर्पित माना जाता है इस दिन उन देवी देवताओं की पूजा करने से संबंधित ग्रह के दोष से मुक्ति मिलती हैं। आज शनिवार हैं। तथा हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शनिदेव को हनुमान जी तथा शनिदेव को समर्पित होता हैं। शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनिग्रह के दोष से मुक्ति मिलती है। इस लिए आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में हनुमान जी की आरती लेकर आए हैं।
हनुमान जी की आरती
आरती कीजै हनुमान लला की।
आरती कीजै हनुमानलला की, दुष्टदलन रघुनाथ कला की।
जाके बल से गिरिवर कांपे, रोग दोष जाके निकट न झांपै।
अंजनिपुत्र महा बलदायी, संतन के प्रभु सदा सहाई।
दे बीरा रघुनाथ पठाये, लंका जारि सिया सुधि लाये।
लंका-सो कोट समुद्र-सी खाई, जात पवनसुत बार न लाई।
लंका जारि असुर संहारे, सियारामजी के काज संवारे।
लक्ष्मण मूर्छित परे सकारे, आनि संजीवन प्रान उबारे।
पैठि पताल तोरि जम-कारे, अहिरावन की भुजा उखारे।
बाएं भुजा असुरदल मारे, दहिने भुजा सन्तजन तारे।
सुर नर मुनि आरती उतारे, जय जय जय हनुमान उचारे।
कंचन थार कपूर लौ छाई, आरति करत अंजना माई।
जो हनुमानजी की आरति गावै, बसि बैकुण्ठ परम पद पावै।