Samachar Nama
×

शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए आज करें शनि को प्रसन्न इस आरती से

जयपुर। शनिवार का दिन भगवान शनि का दिन माना जाता है। शनिवार के दिन इनकी आराधना करने से शनि कृपा मिलती है। ऐसा माना जाता है जिस व्यक्ति पर शनि देव अपनी कृपा बरसाते हैं उस व्यक्ति को जीवन में कभी भी किसी प्रकार के कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता। ज्योतिष के आधार पर
शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए आज करें शनि को प्रसन्न इस आरती से

जयपुर। शनिवार का दिन भगवान शनि का दिन माना जाता है। शनिवार के दिन इनकी आराधना करने से शनि कृपा मिलती है। ऐसा माना जाता है जिस व्यक्ति पर शनि देव अपनी कृपा बरसाते हैं उस व्यक्ति को जीवन में कभी भी किसी प्रकार के कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता। ज्योतिष के आधार पर भी शनिदेव को न्यान का देवता माना जाता है, जो हमारे कर्मों के आधार पर हमारा न्याय करते हैं। आज हम इस लेख में शनिवार के दिन की जाने वाली आरती के बारे में बता रहें हैं।

शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए आज करें शनि को प्रसन्न इस आरती से

 

जय शनि देवा, जय शनि देवा, जय जय जय शनि देवा।

अखिल सृष्टि में कोटि-कोटि जन करें तुम्हारी सेवा।

जय शनि देवा, जय शनि देवा, जय जय जय शनि देवा॥

 

जा पर कुपित होउ तुम स्वामी, घोर कष्ट वह पावे।

धन वैभव और मान-कीर्ति, सब पलभर में मिट जावे।

राजा नल को लगी शनि दशा, राजपाट हर लेवा।

जय शनि देवा, जय शनि देवा, जय जय जय शनि देवा॥

 

जा पर प्रसन्न होउ तुम स्वामी, सकल सिद्धि वह पावे।

तुम्हारी कृपा रहे तो, उसको जग में कौन सतावे।

ताँबा, तेल और तिल से जो, करें भक्तजन सेवा।

जय शनि देवा, जय शनि देवा, जय जय जय शनि देवा॥

 

हर शनिवार तुम्हारी, जय-जय कार जगत में होवे।

कलियुग में शनिदेव महात्तम, दु:ख दरिद्रता धोवे।

करू आरती भक्ति भाव से भेंट चढ़ाऊं मेवा।

जय शनि देवा, जय शनि देवा, जय जय जय शनि देवा॥

https://www.youtube.com/watch?v=sJ3Kg21bNrE

 

 

Share this story