लड़कों ने घेर ली डांसर सपना चौधरी की कार, तो बोलीं- त्हारे बाप ने लाकर दे रखी है गाड़ी
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं। सपना चौधरी के साथ एक ऐसा वाक्या हुआ है जिसे सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि हाल ही में कुछ लड़कों ने घेर ली। लड़के उनकी कार का पीछा करने लगे। इतना ही नहीं उन लड़कों ने सपना चौधरी की कार को रूकवाकर हूटिंग भी की थी। ये सब देखकर सपना चौधरी को काफी ज्यादा गुस्सा आ गया। गुस्साईं सपना चौधरी ने कार से नीचे उतरकर लड़कों को हड़का दिया। इस पूरी घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
करोड़ों दिलों की धड़कन बनी हरियाणा की डांसर सपना चौधरी ने रियल लाइफ में काफी ज्यादा दबंग हैं। वो अपनी दबंग छवि के लिए जानी जाती है। ऐसे कई मौके आए हैं जब उन्होंने दबंगई दिखाकर अच्छें अच्छों के छक्के छुड़ाए हैं। एक बार फिर से लोगों को सपना चौधरी का दबंग स्टाइलय देखने को मिला है।
इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी के फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए इस वीडिया में वह कुछ लड़कों को सबक सिखाती नजर आ रही हैं। जिसमें कुछ लड़के ब्लैक कलर की कार के पीछे भाग रहे हैं। कार रुकी तो वह नुकसान भी पहुंचाने लगे। ये देखकर सपना चौधरी अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाई है। सपना ने उनको डांटते हुए कहा कि, त्हारे बाप ने लाकर दे रखी है गाड़ी।
https://www.instagram.com/p/BqEQuruAH_p/