सावधान: रानी पद्मावती पधार चुकीं है….First Look Release
आखिरकार तमाम मुश्किलों के बाद लंबे अरसे से अटकी फिल्म पद्मावती की पहली झलक जारी कर दी गई। काफी दिनों से सुर्खियों में बनी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पद्मावती का पहल लुक पद्मावती आफिशियल ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह ने लुक जारी होने से एक दिन पहले दे दी थी। अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है था कि, रानी पद्मावती पधार रही हैं…कल सूर्योदय के साथ।
फिल्म के पहले लुक में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती के रूप में काफी खूबसूरत दिख रहीं हैं। वहीं पहले लुक से ये भी साफ हो गया है कि फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। क्योंकि पोस्टर पर एक दिसंबर लिखा है।
इस फिल्म में दीपिका, रणवीर के अलावा शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में है। जिसमें रानी पद्मावती का किरदार दीपिका निभा रही है वहीं अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं जो रानी की रूप पर मोहित हो जाता है। वहीं शाहिद कपूर इस फिल्म राजा रतन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। अलाउद्दीन रानी पद्मावती पर मोहित था और उसने उन्हें हासिल करने के लिए चित्तौड़गढ़ पर हमला कर दिया था। हालांकि वह रानी के जीते जी ऐसा करने में कामयाब नहीं हुआ।
फिल्म को लेकर कुछ संगघटनों ने विवाद भी किया था उनका कहना था कि इससे रानी पद्मावती के चरित्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं वहीं फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का कहना था कि इस कहानी में कुछ भी ऐसा नहीं। हालांकि लाख कहने के बाद भी कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था। जिसके बाद से इसकी शूटिंग मुंबई हो रही है।
फिल्म पद्मावती संजय लीला भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक हैं वो इसको लेकर काफी समय से काम कर रहे हैं। शायद आपको मालूम हो कि संजय लीला भंसाली इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान को चुना था। लेकिन बाद में दोनों विवाद उत्पन्न होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।