Samachar Nama
×

Samsung Galaxy S21 और S21 Ultra हो सकते है जनवरी 2021 में लांच, रेंडर भी आये सामने

Samsung ने इसी साल अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S20 को ग्लोबल लांच करने के साथ इंडियन मार्किट में भी लांच किया था। अब कंपनी की अपकमिंग Galaxy S21 सीरीज से जुडी जानकरी भी सामने आने लगी है की यह डिवाइस अगले साल 2021 के पहले महीने यानि जनवरी में लांच की जा सकती है। इसके अलावा
Samsung Galaxy S21 और S21 Ultra हो सकते है जनवरी 2021 में लांच, रेंडर भी आये सामने

Samsung ने इसी साल अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S20 को ग्लोबल लांच करने के साथ इंडियन मार्किट में भी लांच किया था। अब कंपनी की अपकमिंग Galaxy S21 सीरीज से जुडी जानकरी भी सामने आने लगी है की यह डिवाइस अगले साल 2021 के पहले महीने यानि जनवरी में लांच की जा सकती है। इसके अलावा डिवाइस के शुरूआती रेंडर भी लीक हुए है।

फ़ोनों के रेंडर Steve Hemmerstoffer aka OnLeaks के जरिये सामने आये है और फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन भी पता चली है।

Samsung Galaxy S21, S21 Ultra से जुडी लीक जानकरी

डिवाइस की बैक और फ्रंट साइड दोनों तरफ की इमेज देखने को मिलती है। जिसमे फ्लैट डिस्प्ले का इस्तेमाल होता दिखाई देता है। सीरीज के टॉप मॉडल में आपको कर्व डिस्प्ले मिल सकती है। लीक के अनुसार S21 में आपको 6.2 इंच की बड़ी डिस्प्ले इनफिनिटी O कटआउट के साथ मिलेगी और बेज़ेल भी काफी पतले मिलने वाले है।

डिवाइसों की माप भी सामने आई है जिसके अनुसार S21 की माप 151.7 x 71.2 x 7.9mm हो सकती है जबकि Ultra मॉडल 165.1 x 75.6 x 8.9mm के साथ मिलेगा। रियर केरम सेटअप दोनों ही फ़ोनों में उठा हुआ मिलने वाला है। अभी कल इए कैमरा सेंसरों से जुडी कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है।

यहाँ ख़ास बात ये है की S21 Plus मॉडल से जुडी कोई भी जानकरी शेयर नहीं की गयी है। हमको उम्मीद है की आने वाले दिनों में दोनों ही डिवाइस या कहे Galaxy S21 सीरीज से जुडी और भी कई जानकारी सामने आएँगी। Android Central के अनुसार यह सैमसंग का एप्पल इवेंट के सबसे नजदीक लांच इवेंट साबित हो सकता है। साफ़ तौर पर सैमसंग अपनी S21 सीरीज को एप्पल 12 सीरीज को ही टक्कर देने के लिए पेश करती है।

Share this story