Samachar Nama
×

Saluting The Legends : रेहाना

रेहाना का जन्म मुंबई में हुआ, उनका मूल नाम मुश्तर जेहन था। रेहाना ने भारतीय फ़िल्मों के साथ साथ पाकिस्तानी फ़िल्मों में भी काम किया। रेहाना को बचपन से ही अभिनय का काफी शोक था। यही कारण था की उन्होंने कम उम्र से ही फ़िल्मों में काम करना शुरू कर दिया। रेहाना काफी ज्यादा खूबसूरत
Saluting The Legends  : रेहाना

रेहाना का जन्म मुंबई में हुआ, उनका मूल नाम मुश्तर जेहन था। रेहाना ने भारतीय फ़िल्मों के साथ साथ पाकिस्तानी फ़िल्मों में भी काम किया। रेहाना को बचपन से ही अभिनय का काफी शोक था। यही कारण था की उन्होंने कम उम्र से ही फ़िल्मों में काम करना शुरू कर दिया। रेहाना काफी ज्यादा खूबसूरत थी। पुरे बॉलीवुड में उनकी खूबसूरती के काफी ज्यादा चर्चे थे। एक्टिंग से साथ साथ उन्हें डांस करना भी काफी पसंद था।

Rehana (actress) - Wikipedia

रेहाना के फ़िल्मों में सफ़र की बात की जाए तो अपने शुरुवाती दिनों में उन्होंने काफी फ़िल्मों में डांस और छोटे रोल ही किए।  1946 में आई फ़िल्म “हम एक हैं” जिसमे उन्हें मुख्य भूमिका में काम मिला। लेकिन उन्हें असली कामयाबी 1947 में आई फ़िल्म सजान से मिली। फिर आई फ़िल्म शेहनाई जिसने उन्हें रातो रात स्टार बना दिया। उसके बाद उन्होंने पीछे मुद कर नहीं देखा एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मे देने के बाद उनकी जिंदगी में एक बड़ा मौड़ आ गया। जब उन्होंने पाकिस्तान में जाने का फैसला लिया।

Rehana (actress) - Wikipedia

रेहाना भारत की उन एक्ट्रेस में से एक है जिन्होंने उस वक्त लेस्बियन एक्ट किया जब भारत में लोग इसके बारे में इतना जानते भी नहीं थे। निगार सुल्ताना के साथ उनका लेस्बियन एक्ट काफी मशहूर रहा। उनकी एक फ़िल्म शिन सिनाकी बूबाला बू (1952) सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा कम नैतिक स्वर के कारण प्रतिबंधित होने वाली पहली फिल्म बन गई।

Saluting The Legends  : रेहाना

रेहान किस फ़िल्मों की अगर बात करे तो हम एक हैं, साजन, सती तोरल, शहनाई ,एक्ट्रेस , खिदिकी, रेणु ,सुनेहेर दिन , दिलरुबा , लाजवाब , सरगम , अडा , सगई  , सौदागर , छम छम छम, सम्राट, रत्न मंजरी, दिल्ली दरबार, ढोला मारू, क़िमत, महफिल आदि फ़िल्मों में उन्होंने का किया जो काफी कामयाब भी रही और काफी ज्यादा विवादों में भी रही।

Rehana (actress) - Wikipedia

उनकी निजी जिंदगी की अगर बात करे तो रेहाना ने निर्माता इकबाल शहजाद से शादी की, लेकिन यह एक अल्पकालिक संबंध था। उससे अलग होने के बाद उसने व्यापारी  साबिर अहमद से शादी की। 2010 में रेहाना ने एकता कपूर ले खिलाफ अल्लाहाबाद हाईकोर्ट से एक लीगल नोटिस निकला जिसमे उन्हें नाम का गलत इस्तमाल की बात कही।

Rehana (actress) - Wikipedia

23 अप्रैल 2013 रेहाना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया । उनका निधन पाकिस्तान में हुआ था। भारतीय फ़िल्मों ए रेहाना के योगदान को समाचार नामा सलाम करता है और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता है।

Share this story