Samachar Nama
×

सलमान खान और शेरा के रिश्ते को पूरे हुए 25 साल

सलमान खान और बॉडीगार्ड शेरा को एक साथ 25 साल पूरे हो गए हैं। दोनों को अब 25 साल बीच चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सलमान ने सोशल मीडिया पर शेरा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि, '25 साल और अभी भी मजबूत है।'
सलमान खान और शेरा के रिश्ते को पूरे हुए 25 साल

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा हमेशा उनके साए की तरह अभिनेता के पास रहता है। बॉडीगार्ड शेरा किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। सलमान खान जहां भी जाते हैं शेरा उनके साथ होता है। ऐसा शायद ही कभी देखा गया हो कि सलमान के साथ शेरा नहीं है। आपको सुनकर हैरानी होगी कि आज सलमान खान और बॉडीगार्ड शेरा को एक साथ 25 साल पूरे हो गए हैं। दोनों को अब 25 साल बीच चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करके दी है। जैसे जैसे इनका रिश्ता पुराना होता जा रहा है कि इनके रिश्ते में मजबूती और ज्यादा आती जा रही है। अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेरा के साथ अपनी ए​क तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि, ’25 साल और अभी भी मजबूत है।’सलमान खान और शेरा के रिश्ते को पूरे हुए 25 सालबॉडीगार्ड शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। एक वेबसाइर्ट की खबर के अनुसार सिक्योरिटी देने के बदले शेरा एक साल में करीब 2 करोड़ रूपए लेते है। यानी उनकी हर महीने की सैलरी लगभग 16 लाख रूपए मिलती है।सलमान खान और शेरा के रिश्ते को पूरे हुए 25 साल

शेरा के पिता मुंबई में गाड़ियां रिपेयर करने का वर्कशॉप चलाते थे उनके पिता ही उनको प्यार से शेरा बुलाते थे। इस कारण उनका नाम शेरा पड़ गया। इसके अलावा शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा। इस कारण उन्होंने साल 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले उसी साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए। शेरा अपने करियर के शुरूआत में हॉलीवुड फिल्मों की भारत में शूटिंग के दौरान कुछ कलाकारों के बॉडीगार्ड बने थे। इसके बाद साल 1995 में सोहेल खान ने सलमान खान के विदेश दौरे केलिए शेरा की कंपनी की सर्विस मांगी।सलमान खान और शेरा के रिश्ते को पूरे हुए 25 साल

सलमान खान के छोटे भाई अभिनेता सोहेल खान ने शेरा को अपने ऑफिस बुलाया था, क्योंकि सलमान को बाहर के शोज के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी तब वह सोहेल खान से मिले तो उन्होंने शेरा से कहा कि ‘तू ही सलमान भाई के साथ बाहर शोज पर सिक्योरिटी के लिए जाया करेगा।’ जिसके बाद शेरा ने सलमान को हां कह दिया। सलमान खान और शेरा के रिश्ते को पूरे हुए 25 सालसलमान खान उस दौरान शेरा की सर्विस से इतने खुश हुए कि उनको अपना बॉडीगार्ड बना लिया। इसके बाद से सलमान खान और शेरा की दोस्ती चल पड़ी और दोनों की दोस्ती को 25 साल पूरे हो गए हैं।

सलमान खान और बॉडीगार्ड शेरा को एक साथ 25 साल पूरे हो गए हैं। दोनों को अब 25 साल बीच चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सलमान ने सोशल मीडिया पर शेरा के साथ अपनी ए​क तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि, '25 साल और अभी भी मजबूत है।' सलमान खान और शेरा के रिश्ते को पूरे हुए 25 साल

Share this story