टाइगर और जोया ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस अंदाज में दी क्रिससम की बधाई
आज क्रिससम के मौके पर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने भी इस दिन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। वैसे सलमान खान, कटरीना कैफ और निर्देशक अली अब्बास जफर के लिए त्योहार का मजा दोगुना ही हो गया। बता दें कि सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें अली, कटरीना और सलमान नजर आ रहे है। इस वीडियो में तीनों क्रिसमस प्रॉप्स के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान ने इस वीडियो को साझा करते हुए अपने फैंस को क्रिसमस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी है। सलमान ने कैप्शन में लिखा है कि, जोया और टाइगर की ओर से क्रिसमस की बधाई। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Merry Xmas from Tiger and Zoya … pic.twitter.com/RidVgu0x6q
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 24, 2017
टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरु कर दिया। बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो इस फिल्म ने पहले दिन 34.10 करोड़ रुपए और शनिवार को 35.30 करोड़ रुपए करोड़ का कारोबार किया है।