Samachar Nama
×

तिब्बत के शिकाजे शहर में स्थापित साक्या मिडिल स्कूल

तिब्बत के शिकाजे शहर के प्राचीन सांस्कृतिक टाउन सक्या जिला की औसत ऊँचाई 4468 मीटर है। वहां स्थित साक्या मिडिल स्कूल में कुल 3 ग्रेड की 41 शिक्षण कक्षाएं, 2059 छात्र और 166 पूर्णकालिक शिक्षक हैं। साक्या मिडिल स्कूल साक्या मठ से सटा हुआ है, जो तिब्बती बौद्ध धर्म के साक्या संप्रदाय का मुख्य मठ
तिब्बत के शिकाजे शहर में स्थापित साक्या मिडिल स्कूल

तिब्बत के शिकाजे शहर के प्राचीन सांस्कृतिक टाउन सक्या जिला की औसत ऊँचाई 4468 मीटर है। वहां स्थित साक्या मिडिल स्कूल में कुल 3 ग्रेड की 41 शिक्षण कक्षाएं, 2059 छात्र और 166 पूर्णकालिक शिक्षक हैं। साक्या मिडिल स्कूल साक्या मठ से सटा हुआ है, जो तिब्बती बौद्ध धर्म के साक्या संप्रदाय का मुख्य मठ है। साक्या मठ का लगभग एक हजार साल का इतिहास हो चुका है। उसकी पुस्तक संग्रह और भित्ति चित्रों के क्षेत्र में तुनहुआंग से तुलना की जा सकती है। इसलिए उसे दूसरा तुनहुआंग भी कहा जाता है। साक्या मिडिल स्कूल ने साक्या की उत्कृष्ट परंपरागत संस्कृति के विकास में बहुत कोशिश की। स्कूल ने छात्रों के रुचियों और शिक्षकों की शक्ति के अनुसार 49 छात्र संघों की स्थापना की, जिनमें साक्या कहावत क्लब, साक्या लोक नृत्य क्लब, जातीय म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जान्येछिन क्लब, थांगका चित्र क्लब, तिब्बती सुलेख क्लब और साक्या इतिहास क्लब आदि शामिल हैं।

साक्या मिडिल स्कूल तिब्बती विशेषता वाले पाठ्यक्रम और संघों के निर्माण का प्रयास करता रहता है। उसने तिब्बती सीखने में छात्रों के उत्साह को बढ़ावा दिया, जो छात्रों की मौखिक क्षमता और जातीय उत्कृष्ट संस्कृति की गहरी समझ बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story