Samachar Nama
×

तैमूर की शरारतों से परेशान सैफ और सोहा, बताई उसकी शरारतें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर सैफ अली खान, नन्हें तैमूर और इनाया को अकेले एक साथ छोड़ने से डरते हैं। सोहा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया। सोहा ने इंटरव्यू के दौरान तैमूर और इनाया को लेकर बात की और दोनों के रिश्ते के बारे में
तैमूर की शरारतों से परेशान सैफ और सोहा, बताई उसकी शरारतें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर सैफ अली खान, नन्हें तैमूर और इनाया को अकेले एक साथ छोड़ने से डरते हैं। सोहा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया। सोहा ने इंटरव्यू के दौरान तैमूर और इनाया को लेकर बात की और दोनों के रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तैमूर और इनाया दोनों ही अभी काफी छोटे हैं लेकिन फिर भी तैमूर इनाया से थोड़ा बड़ा है और इस वजह से हम दोनों को एक साथ अकेले नहीं छोड़ते।

Taimur Ali Khan and Inaaya Naumi Kemmu are first cousins and grandchildren of Sharmila Tagore.

सोहा अली खान ने कहा, तैमूर इस वक्त ऐसी उम्र में है जहां वह सब चीजे देखना चाहता है और वह बड़ा हो रहा है तो अब वह किसी भी चीज को पकड़ लेता है और कुछ चीजों को फेकता भी है लेकिन इनाया अभी काफी छोटी है और इस वजह से हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब न आए। उन्होंने आगे कहा, खासकर भाई (सैफ) काफी डर जाते हैं जब तैमूर इनाया के काफी करीब आने की कोशिश करता है।

https://www.instagram.com/p/BeAxg4_F2nd/?taken-by=kareenafc

सोहा ने आगे कहा, तैमूर और इनाया दोनों की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है और तैमूर को देख कर इनाया की परवरिश करने में थोड़ी आसानी होती है। भाई और करीना दोनों कुणाल खेमू और मेरी मदद करते हैं और हमें बताते रहते हैं कि हमें इनाया का किस तरह से ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा, भाई और मेरी उम्र में 8 साल का अंतर है लेकिन तैमूर और इनाया के बीच सिर्फ एक साल का अंतर है और मुझे उम्मीद है कि दोनों एक साथ बढ़े हों और एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड बने। तैमूर, इनाया से बड़े है और इस वजह से वह इनाया के लिए प्रोटेक्टिव भी होंगे।

वहीं सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया है कि, तैमूर अब उस उम्र के बच्चों में आ चुका है, जिसमें बच्चे किसी वस्तु को देख कर रिएक्ट करने लगते हैं। वो भी करता है। चीजें उठता है, उनको हासिल करने की जिद करता है। चीज हाथ में आ जाने पर उसे गुस्से से दूर फेंक देता है।

इतना ही नहीं सैफ़ ने तो हाल ही में ये भी कहा था कि तैमूर की आजकल की हरकतें देखकर अब उसे बाहर ले जाने में भी डर लगता है और खासकर जब उसकी बहन इनाया नाओमी साथ हो। ऐसा इसलिए भी कि, तैमूर हर चीज पर झपट्टा मारते हैं। इनाया के साथ खेलते समय उसे नाखून से खरोंच न आ जाए इसलिए उस समय काफ़ी ध्यान रखना पड़ता है या इनाया को तैमूर से दूर।

तैमूर की शरारतों से परेशान सैफ और सोहा, बताई उसकी शरारतें

बता दें, तैंमूर को करीना कपूर ने 20 दिसंबर 2016 को जन्म दिया था। वहीं सोहा 29 सिंतबर 2017 को मां बनी थी।

Share this story