Samachar Nama
×

सूजन दूर करने का रामबाण इलाज है, दही

जयपुर. यू तो हमारे जीवन में हम सभी दही का इस्तेमाल करते ही है । पर क्या आपको यह पता है दही एक औषधि की तरह भी काम करता है। क्या आप जानते है कि दही खाने से हमारे शरीर को क्या क्या लाभ मिलता है। नहीं तो आइए आपको बताते है दही के सेवन
सूजन दूर करने का रामबाण इलाज है, दही

जयपुर. यू तो हमारे जीवन में हम सभी दही का इस्तेमाल करते ही है । पर क्या आपको यह पता है दही एक औषधि की तरह भी काम करता है। क्या आप जानते है कि दही खाने से हमारे शरीर को क्या क्या लाभ मिलता है। नहीं तो आइए आपको बताते है दही के सेवन से होनें वाले फायदों के बारे में। यदि आप क्रोनिक सूजन से ग्रसित हैं तो दही खाने से आपको इससे छटकारा मिल सकता है। साथ ही यह आंत रोग, गठिया और अस्थमा जैसे रोगों  के कारकों को भी घटाता है। ‘जर्नल ऑफ न्यूट्रिशियन’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है कि दही का सेवन आंतों की परत में सुधार करके सूजन को कम करने में मदद करता है।सूजन दूर करने का रामबाण इलाज है, दही

दही एंडोटॉक्सिन्स को रोकने में सहायक होता है, जो कि सूजन संबंधी मॉलिक्यूल को बढ़ने से रोकता है। अमेरिका में विस्कॉन्सिन-मैडिसन यूनिवर्सिटी के एक सहायक प्रोफेसर ब्रैड बोलिंग ने शरीर के तंत्र पर दही के प्रभाव का अध्ययन किया। तो उन्होंने पाया कि दही से एस्पिरिन, नैप्रोक्सेन, हाइड्रोकोर्टिसोन और प्रीडिसोन जैसी एंटी-इनफ्लेमेट्री (सूजन संबधी)जैसी दवाओं की तरह क्रोनिक सूजन के प्रभाव को कम किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं।सूजन दूर करने का रामबाण इलाज है, दही

शोध कर्ताओं ने किया 120 महिलाओं पर प्रयोग
शोधकर्ताओं ने  अपनी टीम में 120 प्री मैनोपॉज महिलाओं को शामिल करके उन पर शोध किया। इसमें से कुछ शारीरिक रूप से मोटी व पतली महिलाओं को शामिल किया। उन्हें नौ सप्ताह के लिए प्रतिदिन 12 औंस कम वसा वाली दही खाने को दी गई। बिना दूध वाले डैजर्ट खाने को दिए गए।  इसके बाद उन्होंने रक्त के सैम्पल लिए तो सामने आया कि दही का सेवन करने वालों में सूजन को बढ़ाने वाले कारकों की सक्रियता कम पाई गई । साथ ही निरंतर दही से सेवन से एंटी इनफ्लेमेंट्री में भी बदलाव देखा गया।

Share this story