Sadak 2 Movie Review : अच्छी एक्टिंग पर कमजोर कहानी पड़ गयी भारी , पढ़े रिव्यू

सड़क 2 इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक मानी जा रही थी लेकिन कोरोना के चलते इस फ़िल्म को ओटीटी की सड़क पर उतरना पड़ा। सड़क 2 को डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज कर दिया गया है। काफी लम्बे समय से इस फ़िल्म का इंतजार किया जा रहा था। इस फ़िल्म के ट्रेलर ने बॉलीवुड की किसी भी मूवी के सबसे ज्यादा डिसलाइक्स हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वही यही हाल इस फ़िल्म के सभी सोंग्स का हुआ है।
कहानी
इस फ़िल्म की शुरुवात आलिया भट्ट की एंट्री से होती है जो धर्मगुरु से बदला लेना चाहती है और फिर धीरे धीरे फिल्मे के बाकि कलाकारों की एंट्री होती है। संजय दत्त एक टेक्सी ड्राइवर के किरदार में है जो अपनी पानी पत्नी की मौत के बाद के कई अकेला है और खुद को मरना चाहता है। फ़िल्म काफी धीमी है फिर कहानी के एक और किरदार सामने आता है विशाल (आदित्य रॉय कपूर) को आर्या (आलिया भट्ट) का बॉय फ्रेंड है। इस किरदार के फ़िल्म में आने के बाद फ़िल्म धीरे धीरे सफ़र पकड़ना चालू करती है। रवि , आर्या और विशाल के सफ़र के लिए निकलते है जिस सफ़र में यह कहानी कई मौड़ लेती है।
कास्ट एंड एक्टिंग
आलिया भट्ट, संजय दत्त , आदित्य रॉय कपूर, पूजा भट्ट , जीशू सेनगुप्ता
इस फ़िल्म में एक्टिंग के लिहाज से देखा जाएगा तो ज्यादा कुछ कमी नज़र नहीं आती है। संजय दत्त का काम काफी अच्छा है वही आलिया ने अपने किरदार के साथ अच्छे से इंसाफ किया है। वही इस कहानी कमजोर कड़ी के रूप में आदित्य रॉय कपूर नज़र आते है।
क्या अच्छा है
फ़िल्म में एक्टिंग कई कलाकारों की काफी ज्यादा दमदार नज़र आती है। संजय दत्त के अपने रोल में जान दाल दी है वही जीशू सेनगुप्ता भी बहुत अच्छी नज़र आई है। फ़िल्म का म्यूजिक अच्छा है और फ़िल्म का निर्देशन काफी अच्छा है।
क्या कमी है
फ़िल्म की धीमी शुरुवात इस फ़िल्म की सबसे बड़ी कमज़ोरी में से एक है। बहुत बार लगता है कहानी को काफी ज्यादा लम्बा चीज़ा जा रहा है। फ़िल्म की कहानी काफी ज्यादा कमजोर नज़र आ रही है। अगर लोगो को ढोंगी बाबा का सच देखना है तो वह प्रकाश झा की आश्रम देखना ज्यादा पसंद करेगे। इस फ़िल्म से बार बार आपका ध्यान हट जाता है।
रिव्यु
आलिया और संजय दत्त के फेंस इस फ़िल्म को एक बार देख सकते है। बाकि लोगो के लिए फ़िल्म मे कुछ नया नहीं है। साथ ही फ़िल्म की कहानी भी काफी ज्यादा कमजोर नज़र आती है। हम इस फ़िल्म को 1. 5 / 5 स्टार देगे ।